'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं' सच मायने में तो यह एक कहावत हैं, लेकिन लोग असल जिंदगी में भी इसे मानने और इस पर विश्वास करने लगे हैं। दरअसल, टीम इंडिया तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के दर्द का गुबार अब फूटने लगा है। शमी से प्यार में मिली रुसवाई के बाद हसीन अब जुदाई के गम से भी टूटने लगी हैं। शमी की तारीफ पत्नी हसीन को कतई बर्दाश्त नहीं। आइए जानते हैं हसीन शमी की तारीफ में कहे किस बात पर भड़क गईं...
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी अपने घर स्थित एक स्कूली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। वक्ताओं ने तब उन्हें युवाओं के लिए रोल मॉडल कहा था। इसके बाद हसीन ने शमी को युवाओं के लिए रोल मॉडल बताने पर आपत्ति जताई और कहा कानून ने भी इंसाफ नहीं किया तो खुदा जरूर शमी के घमंड को चूर करेगा। पत्नी हसीन जहां को शमी के रोल मॉडल होने की बात बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्होंने शमी पर लगे गंभीर आरोप में किए गए वो सारे पुराने मैसेज गिनाने लगी।
बता दें कि शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच इसी साल के शुरुआत में तब विवाद की शुरुआत हुआ था जब हसीन जहां ने अचानक मीडिया के सामने कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए शमी को कटघरे में खड़ा किया था। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इसी साल मार्च में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
पेशे से मॉडल और चीयरलीडर रह चुकीं हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अन्य महिलाओं से रिश्ते रखने जैसे कई आरोप लगाए थे। मामला इतना गंभीर हो गया था कि बीसीसीआई ने शमी को अनुबंध देने से भी इनकार कर दिया था।
बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अलीपुर की एक अदालत ने निर्देश दिया था कि वह 15 जनवरी को कोर्ट के समक्ष पेश हों। शमी की पत्नी हसीन जहां ने चेक बाउंस होने पर इस तेज गेंदबाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिस मामले में अदालत ने उन्हें पेश होने को कहा है।