फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड टी-20 में कैरेबियाई धरती पर हालात होंगे चुनौतीपूर्ण: हरमनप्रीत कौर

Fri, 26 Oct 2018 03:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
Harmanpreet Kaur says Caribbean pitch has some very unique conditions in world t20i
हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को लगता है कि वेस्टइंडीज में पिचों और तेज हवाओं के बीच खिलाड़ियों को अगले महीने होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के दौरान कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा। 

Harmanpreet Kaur says Caribbean pitch has some very unique conditions in world t20i
Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत ने आईसीसी के लिए लिखे अपने कॉलम में लिखा, 'वेस्टइंडीज में हवा सबसे बड़ी मुश्किल होती हे। इससे सिर्फ ऊंचे कैच ही प्रभावित नहीं होते बल्कि इससे बतौर कप्तान, गेंदबाज और बल्लेबाज में काफी अंतर आ जाता है।' 

Harmanpreet Kaur says Caribbean pitch has some very unique conditions in world t20i
हरमनप्रीत कौर

उन्होंने कहा, 'हमें सोच विचार करना होगा कि किस गेंदबाज को किस छोर से लगाया जाए। इस टूर्नामेंट में जाने से पहले हमें रणनीति बनानी होगी।' परिस्थितियों के बारे में बात करने के बारे में हरमनप्रीत ने कहा, 'कैरेबियाई सरजमीं पर बहुत अलग तरह के हालात होते हैं और हम ऐसे में खेलेंगे जबकि प्रतिद्वंद्वी के लिए भी ऐसा ही होगा। उनके स्थानीय टूर्नामेंट केस्कोर को देखते हुए पिच थोड़ी धीमी है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Harmanpreet Kaur says Caribbean pitch has some very unique conditions in world t20i
हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत ने कहा, 'हमारे सारे मैच दोपहर में हैं इसलिए ओस हमारे लिए परेशानी का कारण नहीं होगी लेकिन अगर ऐसा होता है तो शाम में ग्रिप को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है।' पिछले साल आईसीसी विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के रोमांचक फाइनल को देखते हुए हरमनप्रीत को लगता है कि घरेलू दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई होंगी जो वर्ल्ड टी-20 में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur says Caribbean pitch has some very unique conditions in world t20i
हरमनप्रीत कौर

उन्होंने लिखा, 'विश्व कप 2017 के बाद आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 2018 पहला आईसीसी टूर्नामेंट है इसलिए मुझे लगता है कि काफी सारे भारतीय हमारी टीम का अनुसरण कर रहे हैं। यह अच्छा अहसास है। अब उम्मीदें भी बढ़ जायेंगी लेकिन यह टीम के लिए भी अच्छा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed