फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट में 28 सितंबर को जो हुआ वह शायद अब न हो 

Fri, 29 Sep 2017 06:12 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 29 Sep 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
 this incident will never happened in international cricket
भारतीय क्रिकेट टीम
28 सितंबर को क्रिकेट के तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए। इन तीनों मैच में एक समानता रही। तीनों मैच में एक जैसी घटना घटी, जो शायद आगे क्रिकेट प्रेमियों को देखने को न मिले। इस स्लाइड में हम आपको क्रिकेट के इसी संयोग के बारे में विस्तार से बताएंगे।  

28 सितंबर को छह देशों ने मैच खेला

 this incident will never happened in international cricket
पाकिस्तानी टीम
28 सितंबर को बेंगलुरु में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वन डे मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला गया। वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तथा दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ इसी दिन टेस्ट खेला। ऐसा तो बहुत बार हुआ है जब एक ही दिन क्रिकेट में छह देश आपस में मैच खेल रहे हों। लेकिन इन तीनों मैचों में 28 सितंबर को जो सबसे बड़ा वाकया हुआ वह यह कि इस दिन इन तीनों मैचों में ओपनर रन आउट हुए। 

बेंगलुरु में रोहित शर्मा रन आउट हुए

 this incident will never happened in international cricket
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ गलत तालमेल होने की वजह से बेंगलुरु में रन आउट हो गए। टीम इं‌डिया यह मैच 21 रन से हार गई। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के ओपनर दिमु‌थ करुनारत्ने रन आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडिन मरकराम भी रन आउट हो गए। उन्होंने 97 रन बनाए। संयोग की बात यह रही कि तीनों ओपनर जमकर बल्लेबाजी कर रहे ‌थे। वह एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन भाग्य ने साथ नहीं दिया और वे रन आउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित और विराट नहीं बिठा पाए तालमेल

 this incident will never happened in international cricket
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
बेंगलुरु में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हमेशा की तरह तेज बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे थे। अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। रोहित और विराट के बीच रन चुराने को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाया तथा रोहित 55 गेंदों पर 65 रन ही बना सके। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के भी मारे।  

 

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए पहले दिन 4 विकेट पर 227 रन बनाए। ओपनर दिमुथ करुनारत्ने ने 93 रन बनाए। जब वह बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे कि कप्तान दिनेश चांदीमल के सा‌थ तालमेल नहीं बिठा पाए और रन आउट हो गए। 
 

विज्ञापन

अफ्रीका के ओपनर मरकराम भी रन आउट का हुए शिकार

 this incident will never happened in international cricket
बांग्लोदश टीम
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडिन मरकराम बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करते हुए डीन एल्गर के साथ बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे तभी 97 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर वह रन आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन खेल खतम होने तक 1 विकेट पर 298 रन बनाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed