टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
बता दें कि हाल ही पांड्या की तुलना टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव से तुलना की गई थी। इस बात पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए आलोचकों को तगड़ा जवाब दिया है।
दरअसल, नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में हार्दिक पांड्या ने 28 रन देकर 5 विकेट झटके। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आलोचकों पर हमला बोलते हुए मीडिया से बातचीत में कहा, 'तुलना करना ठीक है, लेकिन उनके साथ समस्या यह है कि जब अचानक कुछ गलत हो जाता है और वो इसे पसंद करते हैं लेकिन मैं नहीं।'
कपिल देव से तुलना को लेकर आगे उन्होंने कहा, 'मैं कपिल देव की तरह कभी नहीं बनना चाहा। मैं हार्दिक पांड्या ही रहना चाहता हूं। मैं हार्दिक पांड्या होने में ही अच्छा हूं और मैं हार्दिक पांड्या बनकर ही यहां तक (40 वन-डे, 10 टेस्ट) पहुंचा हूं, कपिल देव बनकर नहीं।'
5 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : file photo
24 वर्षीय पांड्या ने कहा, 'मैं आलोचकों के लिए नहीं खेलता। वह पैसा लेकर कुछ बोलने का काम करते हैं, जो मैं कभी नहीं जानना चाहता और उसकी परवाह भी नहीं करता। मैं देश के लिए खेलता हूं। मैं सही कर रहा हूं। मेरी टीम मुझसे खुश है, दूसरे से मुझे कोई मतलब नहीं।'