फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की मौत से अकेले पड़ गए थे ऋषभ पंत, मां ने ऐसे बढ़ाया था डेब्यू मैच में हौसला

Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
rishabh pant mother was surprised watch that six on the second ball
ऋषभ पंत

टीम इंडिया के 291वें टेस्ट खिलाड़ी ऋषभ पंत ने अपने डेब्यू टेस्ट को अब तक यादगार बनाया है। 20 वर्षीय दिल्ली के बल्लेबाज को अंतिम एकादश में खराब फॉर्म से जूझ रहे और चोटिल दिनेश कार्तिक की जगह शामिल किया गया। पंत ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और दूसरी गेंद पर छक्का जमाकर अपना खाता खोला। वह भारत के पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छक्का जड़कर अपना खाता खोला।

rishabh pant mother was surprised watch that six on the second ball
ऋषभ पंत

पंत ने जब ट्रेंटब्रिज में इंग्लिश स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर छक्का जमाया तो कई फैंस इसे देखकर दंग रह गए। यही नहीं, ऋषभ पंत की मां सरोज भी यह देख आश्चर्य में पड़ गई कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ने किस अंदाज में शुरुआत की है। पंत जब बल्लेबाजी करने आए तब टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 279 रन था।

rishabh pant mother was surprised watch that six on the second ball
ऋषभ पंत

युवा बल्लेबाज ने 51 गेंदों में 24 रन बनाए और भारत को पहली पारी में 329 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा इंग्लैंड की पहली पारी में पंत ने पांच कैच लपके। वह टेस्ट डेब्यू में नरेन तम्हाने, किरण मोरे और नमन ओझा के बाद यह कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh pant mother was surprised watch that six on the second ball
ऋषभ पंत

बहरहाल, सरोज ने बताया कि ऋषभ पंत के पिता के निधन के बाद कैसे उन्होंने डेब्यू टेस्ट में अपने बेटे का हौसला बढ़ाया। कश्मीर टाइम्स ने सरोज के हवाले से कहा, 'जब मुझे पता चला कि ऋषभ टेस्ट में डेब्यू करने जा रहा है, तब मैं बहुत घबराई हुई थी। उसे दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाते देख मैं भी हैरान रह गई। टेस्ट खेलने जाने से पहले ऋषभ ने मुझे फोन किया और कहा कि मैं उसे टीवी पर खेलते देखूं। जब बेटा खेल रहा होता है तब अधिकांश मैं टीवी नहीं देखती।'

विज्ञापन
rishabh pant mother was surprised watch that six on the second ball
ऋषभ पंत

बकौल सरोज, 'हालांकि, पंत के पिता के गुजर जाने के बाद ऋषभ ने मुझसे कहा कि मैं उसे खेलते देखूं। मैंने ऐसा ही किया।' सरोज के इस भाव से निश्चित ही ऋषभ पंत का विश्वास बढ़ा होगा। पंत ने अब तक भारत के लिए चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 23 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 308 रन हैं। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए भी पंत का प्रदर्शन शानदार रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed