{"_id":"5bc85fd1bdec2207754795d3","slug":"hardik-pandya-says-i-am-worthy-enough-so-people-talk-about-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या पर साधा जा रहा था निशाना, करारा जवाब देकर किया मुंह बंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या पर साधा जा रहा था निशाना, करारा जवाब देकर किया मुंह बंद
Thu, 18 Oct 2018 03:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप में चोटिल होने के बाद से क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। वह इस समय चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि राष्ट्रीय टीम में कब वापसी कर पाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में पांड्या ने कहा कि वह वर्तमान में जीना पसंद करते हैं और लोग उनके बारे में क्या कहते हैं, इस पर ध्यान नहीं देते।
2 of 5
hardik pandya
इंग्लैंड दौरे के दौरान सुनील गावस्कर और माइकल होल्डिंग ने ऑलराउंडर की क्षमताओं पर सवाल उठाए थे, लेकिन पांड्या इससे चिंतित नहीं हैं। ऑलराउंडर ने कहा, 'उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है। उन्हें कहने दीजिए। कोई बात नहीं। मैंने उन्हें काफी सुना है। मैं इसकी इज्जत करता हूं। मैं इतना काबिल हूं कि वह मेरे बारे में बात कर रहे हैं। अगर नहीं होता तो वह मेरे बारे में बात नहीं करते। मैंने इसे सकारात्मक अंदाज में लिया।'
3 of 5
hardik pandya
ऐसा भी कहा जा रहा है कि टीम प्रबंधन पांड्या को विश्व कप के लिए तरोताजा रखने के इरादे से आराम भी देना चाहता है, लेकिन ऑलराउंडर इस बारे में कुछ नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में कुछ नहीं सोच रहा हूं। यह पूरी तरह टीम प्रबंधन का फैसला है। मैं ऐसे ही अपना क्रिकेट खेलते आया हूं। मैं वहीं करता हूं जो कप्तान या कोच और मेरी टीम कहती है। अगर वह चाहते हैं कि मैं किसी एक प्रारूप में खेलूं तो ठीक है। अगर चाहते हैं कि सभी प्रारूप खेलूं तो भी मुझे कोई परेशानी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के प्रभाव के बारे में बात करते हुए पांड्या ने कहा कि इन दोनों की निगरानी में उनके खेल में काफी सुधार हुआ है। बकौल पांड्या, 'धोनी और कोहली की मदद से मेरे खेल में सुधार हुआ है। दोनों में ही यह गुण है। अब तक मैं उनके साथ आगे बढ़ा हूं। मेरा करियर एमएस के नेतृत्व में शुरू हुआ और फिर कमान विराट ने संभाली। मैंने दोनों के नेतृत्व में काफी सुधार किया है।'
विज्ञापन
5 of 5
hardik pandya
बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान कमर में चोट के कारण दर्द से छटपटाते हुए पांड्या मैदान पर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और इसके बाद से वह क्रिकेट एक्शन से दूर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।