{"_id":"59b39ce64f1c1bee7f8b53f0","slug":"hardik-pandya-rubbishes-reports-of-having-relationship-with-parineeti-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या ने परिणीति चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप की बातों पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या ने परिणीति चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप की बातों पर तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के बीच हाल ही में ट्विटर पर चैट हुई थी, जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगी थी। हार्दिक ने परिणीति के साथ अफेयर के खबरों को नकार दिया है। ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ये मार्केटिंग के लिए किया गया था।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
पांड्या ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'मैं ऐसा लगता हूं जो सबकुछ कर सकता है, लेकिन अंत में मैं वो हूं जिसने कुछ नहीं किया। लोगों को ऐसा लगता है कि मुझे पार्टी करना पसंद है और मुझमें अनुशासन की कमी है, लेकिन मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर लगा है और वो हमेशा रहेगा। आपको ये जानकर कैसा लगेगा कि मेरी छवि पार्टी करने वालों की है जबकि मैं अपने कमरे से बहुत कम बाहर निकलता हूं?'
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'मैं श्रीलंका में था तब पता चला कि मुझे पार्टी पर्सन कहा जाता है जो सुबह सोता है। मुझे अपनी रिलेशनशिप पर कोई जवाब नहीं देना है और मुझे इस पर भी कुछ नहीं कहना कि मेरा रिलेशन किसके साथ जोड़ा जा रहा है। हां, मुझे इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
23 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने कहा, 'मुझे इस मामले पर अब कुछ नहीं कहना है। मैं परिणीति को अच्छे से जानता तक नहीं हूं। हमने पहले कभी बात नहीं की और फिर मैंने देखा कि ट्विटर पर प्यार के किस्से बताए जाने लगे। मैंने सोचा ये सब कैसे शुरू हो गया? फिर मैंने जब रिप्लाई देखा तो पता चला कि वो फोन कंपनी का प्रचार था और लोगों ने उस पर चीजें अलग ही बना दी। मैं खुश हूं, मैं इन चीजों पर हंसता हूं क्योंकि मैं खुश आत्मा हूं। मुझे इन सभी में बड़ा मजा आता है।'
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक
- फोटो : SELF
बकौल पांड्या, 'जब मैंने शुरुआत की तो लगा कि वाह मैं तो हिट हो गया हूं, लेकिन मैं उनमें से एक हूं जो अपनी गलतियां तुरंत स्वीकार करता है। मेरे ख्याल से आप लोगों को यह समझने में जरा सा समय ही लगा होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।