{"_id":"5c404d33bdec2273724c3a9e","slug":"hardik-pandya-provide-balance-to-team-india-says-shikhar-dhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे शिखर धवन, बोले- 'टीम को उनकी जरूरत है'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे शिखर धवन, बोले- 'टीम को उनकी जरूरत है'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dhawan and pandya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धवन ने दोनों युवा तेज गेंदबाजों का बचाव किया लेकिन कहा कि संतुलन के लिए टीम में हरफनमौला का होना जरूरी है। भारत को पंड्या की कमी खल रही है जो एक टीवी शो पर अश्लील बयानबाजी के बाद से निलंबित है। धवन ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हार्दिक के होने से जो संतुलन बनता है, वह काफी अहम है।'
2 of 5
शिखर धवन
उन्होंने कहा, 'केदार जाधव के खेलने पर भी उसकी आफ स्पिन के ओवर काफी अहम होंगे। मैं कहूंगा कि वह हमारा 'गोल्डन आर्म' है और हमेशा विकेट लेता है। उसने अक्सर बड़ी साझेदारियां तोड़ी है। टेस्ट और वनडे दोनों में हरफनमौला काफी अहम होता है।'
3 of 5
हार्दिक पांड्या
अहमद और सिराज के बारे में उन्होंने कहा कि वे अनुभव के साथ निखरेंगे। उन्होंने कहा, 'उनकी गेंदबाजी को लेकर कोई चिंता नहीं है। वे अभी नए हैं और अनुभव के साथ सीखेंगे। हमें उनका साथ देना है ताकि वे अपनी गलतियों से सबक लेकर परिपक्व बनें।' धवन ने कहा कि टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज भी जीतकर इतिहास रचना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
DHONI AND DHAWAN
उन्होंने कहा, 'सीरीज जीतना काफी जरूरी है। टेस्ट और वनडे दोनों जीतना बड़ी उपलब्धि होगी। हमने पिछले मैच में शानदार टीम प्रदर्शन किया खासकर महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। हमें खुशी है कि धोनी ने अपनी लय हासिल कर ली है। उनके जैसा बल्लेबाज दूसरे छोर पर बल्लेबाज को आत्मविश्वास देता है।'
विज्ञापन
5 of 5
virat dhawan
कल के मैच के बारे में उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की कमी खल रही है जबकि भारत को भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के अनुभव का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया अच्छी संतुलित टीम है हालांकि उन्हें स्मिथ और वॉर्नर की कमी खल रही है। वहीं हमारे पास भुवी और शमी के रूप में अनुभवी गेंदबाज है और हम पहले दस ओवर में दबाव बना लेते हैं। हम कल भी यही कोशिश करेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।