टीम इंडिया के धमाकेदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का क्रिकेट जगत में बड़ा नाम है। पांड्या की बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर उनकी तुलना कपिल देव जैसे दिग्गज ऑलराउंडर से होने लगी थी। फैंस को बता दें कि इस खिलाड़ी का नाम अब न सिर्फ क्रिकेट बल्कि फुटबॉल जगत से भी जुड़ गया है।
क्रिकेट के बाद फुटबॉल जगत में चमका पांड्या का नाम, इंग्लैंड के सबसे बड़े क्लब ने दिया यह गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पांड्या इंग्लैंड के नामी फुटबॉल क्लब 'मैनचेस्टर यूनाइटेड' की जर्सी हाथ में लिए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि पांड्या इन दिनों गल्फ ऑयल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। यही कंपनी मैनचेस्टर यूनाइटेड को भी स्पॉन्सर कर रही है। तेल कंपनी के माध्यम से ही उन्हें यह मशहूर फुटबॉल क्लब की जर्सी गिफ्ट की गई। पांड्या ने फुटबॉल क्लब और कंपनी का इस सम्मान के लिए आभार प्रकट किया।
इन दिनों फीफा विश्व कप 2018 चल रहा है। देश में लोगों पर फुटबॉल की दीवानगी भी साफ देखने को मिल रही है। ऐसे में पांड्या को यह जर्सी मिलना काफी बड़ी बात है। शीशे में जड़ी इस जर्सी को पांड्या अपने घर की दीवार पर टांगने का मन बना चुके हैं।
आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या ने अफगनिस्तान टेस्ट में भी कमाल का खेल दिखाया था। ऐसे में आगामी इंग्लैंड दौरे पर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।