श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने आईसीसी द्वारा लगाए गए बैन के खिलाफ अपील की है। गौरतलब है कि चांदीमल को बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी ने उन पर एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगाया था। अंपायर अलीम दार, इयान गोउल्ड और तीसरे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने चांदीमल पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था।
वॉर्नर-स्मिथ की तरह शांत बैठने वाले नहीं चांदीमल, गलत फैसले पर आईसीसी के खिलाफ खोला मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी ने एक ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया , 'बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद खुद पर लगे एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध को लेकर चांदीमल ने अपील की है। इस अपील के बाद चांदीमल अपनी टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर मौजूद रहेंगे।' बता दें कि चांदीमल पर एक मैच के प्रतिबंध के अलावा दो प्रतिबंधित अंक और मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना भी लगाया था।
BREAKING: Dinesh Chandimal has appealed against the match referee’s findings that saw him suspended for one Test after being found guilty of changing the condition of the ball. pic.twitter.com/2tmoYSQGOd
बता दें कि श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल को गेंद से छेड़छाड़ मामले में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट से निलंबित कर दिया गया था। दरअसल, उन्हें ग्रास आइसलेट में हुए दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी पाया गया था।
सेंट लूसिया टेस्ट की समाप्ति के बाद हुई सुनवाई में श्रीलंका टीम प्रबंधन की उपस्थिति में वीडियो साक्ष्य पेश किए गए। चांदीमल ने माना कि उन्होंने मुंह में कुछ डाला था लेकिन उन्हें ठीक से याद नहीं कि वो क्या था।
मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने संहिता के अनुसार दो निलंबन अंक और पूरी मैच फीस कटौती की सजा सुनाई। दो निलंबन अंक मिलने का मतलब एक टेस्ट या दो वन-डे या दो टी-20 पर प्रतिबंध है जो भी पहले आए।