फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
218/9 (19.3 ov)
Target: 248
Arshdeep Singh 5(4)*
Mayank Yadav 0 (1)
IND need 30 runs in 3 remaining balls

IPL 2018: हार्दिक पांड्या ने खोया आपा, ऋषभ पंत को सुनाई खरीखोटी

Mon, 21 May 2018 06:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya loses his cool and scolded rishabh pant
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, चार टीमों के बीच खिताब को लेकर जोरदार घमासान देखने को मिलेगा। आईपीएल-11 में कई खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई। कुछ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। कई युवाओं को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला जबकि कुछ खिलाड़ियों ने दोनों हाथों से मौके को लपका।

Trending Videos
hardik pandya loses his cool and scolded rishabh pant
rishabh pant

मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स से जिस तरह के नतीजे की उम्मीद थी, वैसा वह लोग नहीं कर सके। मगर इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत शानदार प्रदर्शन करके फैंस को अपना मुरीद बनाया। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत उन खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल रहे, जिन्होंने अपनी फ्रैंचाइजी का भरोसा कायम रखा और अच्छा प्रदर्शन किया।

hardik pandya loses his cool and scolded rishabh pant
hardik pandya

हार्दिक पांड्या जहां सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हुए तो पंत सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे। इन दोनों खिलाड़ियों ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मुंबई व दिल्ली प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। हालांकि, मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को हुए मैच में ऋषभ पंत अच्छे फॉर्म में नजर आए और उन्होंने मैदान के चारों कोनों में शॉट घुमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya loses his cool and scolded rishabh pant
ऋषभ पंत - फोटो : ipl

पंत अच्छे फॉर्म में थे और वह लगातार गेंदबाजों पर हावी हो रहे थे। पांड्या दिल्ली की पारी का 16वां ओवर करने आए और पंत ने छक्का जड़कर ओवर की शुरुआत की। दो गेंद बाद ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौका जमा दिया। इसके बाद सबसे खराब पल आया जब पंत ने पांड्या की गेंद पर एक हाथ से छक्का जमा दिया।

विज्ञापन
hardik pandya loses his cool and scolded rishabh pant
हार्दिक पांड्या

इसे देख पांड्या अपना आपा खो बैठे और ऋषभ पंत को खरीखोटी सुनाई। दिल्ली का युवा बल्लेबाज भी पीछे नहीं रहा और अपने सीनियर को पलटकर जवाब दे दिया। पंत ने 44 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 163 रन पर ऑलआउट हो गई व प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed