{"_id":"5da6ef318ebc3e014f25f388","slug":"hardik-pandya-gets-nostalgic-and-remembers-his-odi-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन साल पहले की बात को याद कर भावुक हुए हार्दिक, लिखा-बचपन का सपना सच हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीन साल पहले की बात को याद कर भावुक हुए हार्दिक, लिखा-बचपन का सपना सच हुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 16 Oct 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या-कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी फिटनेस की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह अपनी लोअर बैक की इंजरी से उबर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी सर्जरी हुई थी। वह अपनी फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ताकि वह जल्द से जल्द मैदान पर लौट सके। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर अपने डेब्यू मैच को याद किया। हार्दिक को कपिल देव के हाथों डेब्यू मैच की कैप मिली थी।
2 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
16 अक्टूबर 2016 तीन साल पहले आज ही के दिन हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की तरफ से अपना पहला वन-डे मैच खेला था। हार्दिक को उनके डेब्यू वन-डे मैच में भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने कैप सौंपी थी। उन्होंने अपने डेब्यू मैच पर कपिल द्वारा दी गई कैप की तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ हार्दिक ने बेहद भावुक संदेश भी लिखा।
3 of 4
hardik pandya
हार्दिक ने लिखा कि आज के ही दिन तीन साल पहले मैंन वन-डे में डेब्यू किया था, उसे याद कर रहा हूं। टीम इंडिया के लिए अब तक का सफर बेहद ही यादगार रहा है। जितनी बार मैंने मैदान पर कदम रखा है हर बार मैंने अपने उस सपने को महसूस किया है जो एक बच्चे के तौर पर अपने देश की तरफ से खेलने के लिए देखा करता था। मेरे लिए इससे ज्यादा सम्मान की बात कोई और नहीं हो सकती है।
Taking a moment to remember my ODI debut three years ago today ... what a memorable journey it's been so far with #TeamIndia. Every time I step onto the field, I realize a dream I had as a kid to play for my country.. there's no greater honour for me 🇮🇳❤ pic.twitter.com/myD4nwMLJL
हार्दिक ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर अपना वन-डे डेब्यू किया था। हार्दिक ने अब तक 54 वन-डे खेलते हुए 957 रन बनाए हैं और 54 विकेट भी हासिल किए हैं। उन्होंने 11 टेस्ट और 40 टी-20 मैच खेला है। टेस्ट में हार्दिक के नाम एक शतक के साथ 532 रन हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 310 रन बनाए हैं। टेस्ट में हार्दिक ने 17 जबकि टी-20 में 38 विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।