फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के बाद पांड्या ने धोनी और शास्त्री से मांगी माफी: रिपोर्ट

Fri, 11 Jan 2019 02:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Jan 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya apologise to ms dhoni and ravi shastri says report
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के कॉफी विद करण में कई खुलासे करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांड्या ने जहां अपने शब्दों के लिए माफी मांगी, वहीं बीसीसीआई ने दोनों क्रिकेटरों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी की है।

hardik pandya apologise to ms dhoni and ravi shastri says report
हार्दिक पांड्या

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी और हेड कोच रवि शास्त्री से शो में दिए बयानों पर माफी मांगी हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हार्दिक ने अपने परिवार के सदस्यों से भी माफी मांगी हैं। हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे।

hardik pandya apologise to ms dhoni and ravi shastri says report
hardik pandya

इससे पहले बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीओए के पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने पांड्या द्वारा मांगी माफी को गंभीर नहीं बताया। चौधरी ने सीओए सदस्य डायना इडुल्जी के कानूनी सलाह लेने के फैसले की तारीफ भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya apologise to ms dhoni and ravi shastri says report
बीसीसीआई - फोटो : self

चौधरी ने कहा, 'मैंने कारण बताओ नोटिस नहीं देखा था, जिसकी वजह से ऐसा पत्र लिखा। शो में गए खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट और क्रिकेटर्स को नुकसान पहुंचाया है। इसकी उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'

विज्ञापन
hardik pandya apologise to ms dhoni and ravi shastri says report
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर केएल राहुल के बयानों के प्रति अपनी भड़ास निकाली है। पांड्या-राहुल ने एक टीवी शो पर सेक्सिस्ट और गलत टिप्पणी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed