फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah and Rishabh Pant expected to feature in third unofficial Test between India A and New Zealand A

पंत और बुमराह की होगी मैदान पर वापसी: भारत ए टीम में हो सकते हैं शामिल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलेंगे मैच?

Mon, 26 Oct 2026 05:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Oct 2026 05:51 PM IST
सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इससे पहले जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
  • बुमराह और पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारत ए टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
  • ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah and Rishabh Pant expected to feature in third unofficial Test between India A and New Zealand A
बुमराह और पंत - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में खेलने की उम्मीद है, जो 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में खेला जाना है। इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के भी शामिल होने की पूरी संभावना है, बशर्ते उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस मिल जाए। पंत और बुमराह दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जो वेलिंगटन (19 से 23 नवंबर) और क्राइस्टचर्च (27 नवंबर से 1 दिसंबर) में खेली जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

सीओई में ट्रेनिंग कर रहे हैं पंत-बुमराह 
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पंत और बुमराह फिलहाल बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में ट्रेनिंग कर रहे हैं, जहां पंत शुक्रवार को पहुंचे थे, जबकि बुमराह सोमवार को पहुंचे। बुमराह का सीओई पहुंचना किसी भी सीरीज से पहले सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य रिटर्न-टू-प्ले शर्तों को पूरा करने के लिए है, जिसके बाद वे एक नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। बुमराह ने आखिरी बार जापान में हुए एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था, जहां अक्तूबर की शुरुआत में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीमित ओवर की सीरीज और मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे के टी20 और वनडे मैचों से आराम दिया था, जिसके बाद से बुमराह अपने गृहनगर अहमदाबाद में ट्रेनिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत को लेकर क्या है अपडेट 
दूसरी ओर, ऋषभ पंत ईरानी कप के दौरान लगी साइड स्ट्रेन की चोट से उबर रहे हैं, जहां उन्होंने अक्तूबर के पहले सप्ताह में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। इस चोट के कारण पंत दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के साथ-साथ न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो अनौपचारिक टेस्ट से भी बाहर हो गए थे। पता चला है कि पंत ने सीओई में बैटिंग ड्रिल सहित हल्की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। हालांकि उन्होंने अभी विकेटकीपिंग शुरू नहीं की है। चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो चार दिवसीय मैचों के लिए झारखंड के कुमार कुशाग्र को पंत के विकल्प के तौर पर चुना है। कुशाग्र को पिछले हफ्ते झारखंड के अपने कप्तान ईशान किशन के दाहिने पैर में एडिक्टर स्ट्रेन होने के कारण मौजूदा टी20 सीरीज के लिए बैक-अप के रूप में भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed