फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 IPL में पांड्या-राहुल खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई को जल्द लेना है इस बारे में फैसला

Sun, 20 Jan 2019 09:36 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 20 Jan 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya and kl rahul will feature in upcoming ipl franchise wants bcci to decide
hardik pandya and kl rahul

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शीर्षक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल को हाल ही में कॉफी विद करण शो में आपत्तिजनक बयान देने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन बयानों और आलोचनाओं के चलते दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से निलंबित करके भारत भेज दिया गया। 

hardik pandya and kl rahul will feature in upcoming ipl franchise wants bcci to decide
hardik pandya, kl rahul

इन दोनों खिलाड़ियों को न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज से निलंबित किया गया बल्कि न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर किया गया है, जहां टीम इंडिया को पांच मैचों की वन-डे सीरीज और तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है।

hardik pandya and kl rahul will feature in upcoming ipl franchise wants bcci to decide
pandya kl rahul

2019 आईपीएल भी 23 मार्च से होना है। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। पांड्या आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हैं जबकि राहुल पंजाब का हिस्सा हैं। इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि वह दोनों खिलाड़ियों के शो में दिए बयानों से सहमत नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya and kl rahul will feature in upcoming ipl franchise wants bcci to decide
pandya kl rahul

उन्होंने साथ ही कहा कि फ्रेंचाइजी दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने की स्थिति में नहीं हैं। फ्रेंचाइजी भी चाहती हैं कि बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों पर फरवरी के तीसरे सप्ताह से पहले कोई फैसला ले, ताकि वह आईपीएल से पहले ट्रेनिंग की शुरुआत कर सके।

विज्ञापन
hardik pandya and kl rahul will feature in upcoming ipl franchise wants bcci to decide
kl rahul hardik pandya

वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा, 'राहुल-पांड्या ने जो बयान दिया, हम उसका समर्थन नहीं करते। हमारा प्रबंधन स्पष्ट है कि खिलाड़ी को हमारी जर्सी पहनने से पहले अपना बर्ताव सुधारना होता है। आप उनके बर्ताव में बड़ा फर्क देखेंगे। इस मामले में हमारे प्रबंधन ने गहराई से विचार किया है। इस पूरे एपिसोड से जहां टीम मालिक नाराज हैं, वही प्रबंधन का मानना है कि वह भावनात्मक फैसला नहीं लेना चाहते।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed