फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई बनाम दिल्ली मैच में पांड्या और बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर रहेगी नजर

Sat, 23 Mar 2019 02:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 23 Mar 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya and jasprit bumrah workload management in focus during mumbai vs delhi match
pandya bumrah

मुंबई की टीम जब रविवार को 12वीं इंडियन टी-20 लीग में अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी तो इसमें सबसे ज्यादा ध्यान जसप्रीत बुमराह और ऑलराउडंर हार्दिक पांड्या के कार्यभार प्रबंधन पर लगा होगा। पांड्या को पिछले छह महीनों में दो बार चोटों का सामना करना पड़ा था जिसके कारण वह सितंबर में एशिया कप में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे। 


 

hardik pandya and jasprit bumrah workload management in focus during mumbai vs delhi match
hardik pandya

मुंबई के क्रिकेट निदेशक पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को भी लगता है कि पंड्या के कार्यभार पर निगाह रखी जानी चाहिए क्योंकि उसकी पीठ के निचले हिस्से की चोट बार बार उभर आती है। उन्होंने कहा, ' वह सहयोगी स्टाफ की सलाह पर खेलेगा।' मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को भी लगता है कि विश्व को देखते हुए इंडियन टी-20 लीग में कार्यभार की जिम्मेदारी खुद खिलाड़ियों पर है। 

hardik pandya and jasprit bumrah workload management in focus during mumbai vs delhi match
विराट-बुमराह

बुमराह एक अन्य खिलाड़ी हैं जिस पर भारतीय टीम प्रबंधन की निगाह लगी होगी। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि मुंबई बुमराह का बोझ कैसे संभालते हैं, विशेषकर तब जब अनुभवी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज फ्रेंचाइजी के लिए पहले छह मैच नहीं खेलेंगे। रोहित के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाह लगी होगी क्योंकि उनके विश्व कप में पारी का आगाज करने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya and jasprit bumrah workload management in focus during mumbai vs delhi match
yuvraj singh

इसके अलावा तीन बार की इंडियन टी-20 लीग विजेता मुंबई ने अपनी टीम में युवराज सिंह को शामिल किया है जिसमें कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग और सूर्यकुमार यादव जैसे बिग हिटर भी मौजूद हैं। तेज गेंदबाजी में बरिंदर सरन, मिशेल मैक्लेनाघन को आजमाया जा सकता है जबकि क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, अनुकूल रॉय, राहुल चहर और उभरते हुए स्टार मयंक मार्कंडे मुंबई को स्पिन में काफी विकल्प मुहैया करा सकते हैं। 

विज्ञापन
hardik pandya and jasprit bumrah workload management in focus during mumbai vs delhi match
शिखर धवन

दिल्ली डेयरडेविल्स से दिल्ली कैपिटल्स बनी टीम में शिखर धवन मौजूद हैं जो विश्व कप से पहले रन जुटाना चाहेंगे। श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन उनके विश्व कप टीम में जगह बनाने के मौके को बढ़ा सकता है। दिल्ली की टीम में पृथ्वी साव, मंजोत कार्ला और अनुभवी खिलाड़ी जैसे कोलिन मुनरो और क्रिस मौरिस शामिल है। ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा और नाथू सिंह की मौजूदगी से दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण पैना दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed