फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रैना के बाद पापा बनने की लिस्ट में टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर

Wed, 01 Jun 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh and Geeta Basra all set to welcome a July baby
- फोटो : twitter

पहले शादी फिर पापा बनने की खबरें इन दिनों भारतीय क्रिकेट जगत में खूब छाई हुई हैं। टीम इंडिया का अब एक और बड़ा क्रिकेटर जल्द ही पापा बनने जा रहा है।



पिछले दिनों सुरेश रैना भी एक बच्ची के पापा बने थे। रैना ने इसके लिए आईपीएल से कुछ दिन की छुट्टी भी ली थी और हॉलैंड चले गए जहां उनकी पत्नी ने उनकी बेटी को जन्म दिया। रैना ने पापा बनने के कारण ही आईपीएल इतिहास में पहली बार एक मैच को मिस भी किया था। वह लीग के शुरू होने से लेकर आज तक हर मैच खेलते रहे हैं जो एक रिकॉर्ड भी है।

पापा बनने की लिस्ट में टीम इंडिया का अब एक और क्रिकेटर

Harbhajan Singh and Geeta Basra all set to welcome a July baby
- फोटो : PTI
क्रिकेटर, फिर दूल्हा और पापा बनने की इस नई लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। और यह नया नाम है हरभजन सिंह का। 'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर भज्जी के बारे में खबर है कि वह जल्द ही पापा बनने जा रहे हैं। टीम इंडिया में लंबे समय बाद पिछले साल वापसी करने वाले हरभजन ने अभिनेत्री और मॉडल गीता बसरा के साथ अक्टूबर 2015 में धूमधड़ाके के साथ शादी की थी।

इस साल के आईपीएल के कुछ मैचों में गीता ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आई थी, जिससे इस बात के कयास लगने शुरू हो गए थे कि वो गर्भवती हैं। हरभजन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

पापा बनने की लिस्ट में टीम इंडिया का अब एक और क्रिकेटर

Harbhajan Singh and Geeta Basra all set to welcome a July baby
- फोटो : PTI
हरभजन सिंह के पापा बनने की खबरों के बीच पिछले दिनों यह खबर भी आई थी कि गीता बसरा अप्रैल में ही लंदन के लिए चली गई हैं। अब दोनों अगले महीने जुलाई में माता-पिता बन जाएंगे।

4 जून को लंदन स्थित उनके घर में गोदभराई का कार्यक्रम है। बच्चा होने की संभावित तारीख से ठीक एक महीने पहले यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पापा बनने की लिस्ट में टीम इंडिया का अब एक और क्रिकेटर

Harbhajan Singh and Geeta Basra all set to welcome a July baby
- फोटो : PTI
गीता बसरा इसके लिए काफी उत्साहित बताई जा रही हैं। हरभजन सिंह के बारे में भी कहा जा रहा है कि वह भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए लंदन जाएंगे।

यूं तो यह जश्न सिर्फ महिलाओं के लिए होती है, इसलिए उम्मीद है कि हरभजन इससे दूर रहें।
विज्ञापन

पापा बनने की लिस्ट में टीम इंडिया का अब एक और क्रिकेटर

Harbhajan Singh and Geeta Basra all set to welcome a July baby
- फोटो : PTI
जुलाई में बच्चा होने के बाद गीता अपने नवजात बच्चे के साथ अक्टूबर में भारत लौट सकती हैं। हरभजन और गीता ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल अक्टूबर में शादी कर ली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed