श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विश्व के महानतम विकेटकीपर में शुमार दिग्गज कुमार संगकारा का आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। विश्व क्रिकेट में संगकारा ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट की नई परिभाषा गढ़ी है और श्रीलंकाई टीम को सफलता के नए मुकाम तक पहुंचाया है। संगकारा के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके द्वारा बनाए गए कुछ विश्व रिकॉर्ड के बारे में।
2 of 5
कुमार संगकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुमार संगाकारा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर बाद सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड दर्ज है। संगकारा ने वन-डे में 404 मैच खेलते हुए 14234 रन बनाए हैं, वहीं टेस्ट में 12400 रन बनाए है। उनके नाम टेस्ट 38 और वन-डे में 25 शतक दर्ज हैं।सर डॉन ब्रैडमैन (12) के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संगकारा दूसरे नंबर पर हैं।
3 of 5
कुमार संगकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुमार संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में सबसे अधिक 482 शिकार विकेट के पीछे किए हैं। 383 कैच और 99 स्टंप उनके नाम दर्ज है।संगकारा ने अपना पहला वन-डे इंटरनेशनल पांच जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, वहीं पहला टेस्ट मैच उन्होंने 20 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
4 of 5
कुमार संगकारा
- फोटो : getty
संगकारा के नाम वन-डे में लगातार चार मैच की चार पारियों में शतक बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ये कारनाम विश्व कप 2015 में किया था।
5 of 5
संगकारा-महेला जयवर्धने
- फोटो : सोशल मीडिया
संगकारा ने महेला जयवर्धने के साथ मिलकर टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी की है। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में 624 रन की साझेदारी निभाई थी, जो विश्व रिकॉर्ड है।