{"_id":"583d77fa4f1c1be665de580c","slug":"hameed-heads-home-for-hand-surgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Nov 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्पिनर्स के लिए हालिया सीरीज में परेशानी का सबब बनने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाद हसीब हमीद के लिए भारत दौरे का अंत हो गया है। 19 वर्षीय हमीद ने राजकोट में भारत के खिलाफ इसी सीरीज में पदार्पण किया था। हमीद ने सीरीज के तीनों टेस्ट मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए क्रिकेट प्रशंसकों के मन में अपनी खेल की अमिट छाप छोड़ी। लेकिन मोहाली टेस्ट की पहली पारी के दौरान चोटिल हो गए।
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
पहली पारी में उनके हाथ पर बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई और उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इस वजह से दूसरी पारी में वह कैप्टन कुक के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने नहीं उतरे। लेकिन जब उनकी टीम परेशानी में आई तो वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और बहादुरी से मोर्चा संभाला। हमीद ने चोट के बावजूद 3 घंटे 10 मिनट तक पिच पर रहे और 156 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। यह सीरीज में उनका दूसरा अर्धशतक था।
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
हसीब हमीद
- फोटो : getty
हमीद ने पहले वोक्स के साथ आठवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की इसके बाद दसवें विकेट के लिए 41 रन बनाए। उनकी साहसिक पारी की बदौलत ही इंग्लैंड चौथी पारी में भारत के सामन जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
हमीद की चोट के बारे में मोहाली टेस्ट के बाद प्रजेंटेशन में एलेस्टर कुक ने बताया कि चोट को ठीक करने के लिए उनकी उंगली में मेटल प्लेट लगानी होगी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसे स्वदेश लौटकर इलाज कराना होगा। यह बेहद बुरा हुआ। यह उनके साहस की असली परीक्षा है मैं आशा करता हूं कि हम उन्हें एक बार फिर इंग्लैंड की जर्सी में देखेंगे।
विज्ञापन
कैप्टन कुक ने कहा हसीब के लिए खत्म हुआ भारत दौरा, लौटेंगे स्वदेश
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
शुरुआत में हमने तीसरे टेस्ट के बाद उनका एक्सरे करवाने का निर्णय लिया लेकिन फिर तीसरे दिन ही एक्स रे करवाना पड़ा। जांच रिपोर्ट को ब्रिटेन भेजा गया। जहां से यह स्पष्ट हुआ कि उनकी चोट गंभीर है इलाज के लिए उन्हें स्वदेश लौटना होगा।