फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच नहीं हो पाएगा 

Tue, 22 Aug 2017 11:11 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 22 Aug 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
greater noida not its sharjah which host first test of afganistan later this year
ग्रेटर नोएडा स्टेडियम - फोटो : hindustan times
अफगानिस्तान ने ग्रेटर नोएडा में टी-20 मैच खेले हैं लेकिन उसके पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच का आयोजन यहां नहीं हो पाएगा। अफगानिस्तान के ‌क्रिकेट बोर्ड ने शारजाह और ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया था। इन दोनों स्टेडियम में अफगानिस्तान के अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं।

 

ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान ने टी-20 मैच खेले हैं

greater noida not its sharjah which host first test of afganistan later this year
ग्रेटर नोएडा स्टेडियम - फोटो : india.com
शारजाह में इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज खेली है। ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज खेली गई थी। 

मौसम की वजह से ग्रेटर नोएडा की बजाय शारजाह को चुना गया

greater noida not its sharjah which host first test of afganistan later this year
शारजाह स्टेडियम - फोटो : super sports
क्रिकट्रेकर के अनुसार अफगानिस्तान इस साल के अंत तक दिसंबर-जनवरी में जिम्बाबे के ‌खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेलेगा। इस टेस्ट के लिए अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा के बजाय शारजाह स्टेडियम को प्राथमिकता दी है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ शाफिक स्टानिकजई ने कहा‌ कि मौसम की वजह से ग्रेटर नोएडा की बजाय शारजाह को चुना गया है। ‌दिसंबर-जनवरी में ग्रेटर नोएडा में काफी ठंड पड़ती है। कोहरे से उन दिनों वहां बेहतर क्रिकेट की उम्मीद नहीं है। लिहाजा शारजाह हमारी पहली पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान को इसी साल टेस्ट क्रिकेट की मान्यता मिली

greater noida not its sharjah which host first test of afganistan later this year
अफगानिस्तान टीम - फोटो : hindustan times
अफगानिस्तान और आयरलैंड को इसी साल टेस्ट क्रिकेट की मान्यता मिली है। इससे पहले 2000 में बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेलने की अनुमति आईसीसी ने दी थी। आईसीसी से हरी झंडी मिलने के बाद अफगानिस्तान अपने यहां क्रिकेट को और बेहतर करने की जुगत में लग गया है। 
 
विज्ञापन

तीन साल का फ्रेमवर्क तैयार किया गया है

greater noida not its sharjah which host first test of afganistan later this year
अफगानिस्तान टीम - फोटो : india today
स्टानिकजई ने कहा कि शारजाह में हमारे खिलाड़ियों को बेहतर मौसम मिलेगा। वहां हम अच्छी क्रिकेट खेल पाएंगे। टीम को सपोर्ट भी अधिक मिलेगा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के टेस्ट के स्तर को और बेहतर करने के लिए तीन साल का फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। उनका लक्ष्य टीम को टेस्ट की टॉप टेन टीमों में शामिल करना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed