{"_id":"5c73e7fabdec224bd41e3593","slug":"glenn-maxwell-favour-ms-dhoni-effort-after-india-lose-1st-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी का 'स्लो स्ट्राइक रेट' देख भड़के फैंस, मैक्सवेल ने किया माही का बचाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी का 'स्लो स्ट्राइक रेट' देख भड़के फैंस, मैक्सवेल ने किया माही का बचाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से आलोचना हो रही है, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल को लगता है कि उस धीमी पिच पर यह पूर्व भारतीय कप्तान इतना ही कर सकता था।
2 of 5
ms dhoni
भारत के सात विकेट पर 126 रन के स्कोर में धोनी ने 37 गेंद में 29 रन बनाए, इस पिच पर गेंद सीधे बल्ले पर नहीं आ रही थी। लगातार विकेट गिर चुके थे और वह क्रीज पर युजवेंद्र चहल के साथ थे।
3 of 5
Glenn Maxwell
मैक्सवेल ने धोनी का बचाव करते हुए कहा, 'यह (धीमी रन गति) शायद ठीक ही थी। विकेट जिस तरह से बर्ताव कर रहा था, इस पर किसी भी बल्लेबाज के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल था और वो भी ऐसे खिलाड़ी चहल के साथ जो हिट करने में माहिर नहीं हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ms dhoni
यह ऐसी पिच थी जिसमें गेंद नीची रह रही थी और धोनी केवल एक ही छक्का लगा सके। मैक्सवेल ने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी निश्चित रूप से एक विश्व स्तरीय फिनिशर हैं और उन्हें बल्ले के बीच से गेंद हिट करने में मुश्किल हो रही थी।'
विज्ञापन
5 of 5
glenn maxwell
मैक्सवेल ने कहा, 'इसलिए मुझे लगता है कि यह सही था कि वह स्ट्राइक रोटेट करते रहें। उन्होंने अंतिम ओवर में एक छक्का जमाया और मुझे लगता है कि इससे साफ दिखता है कि वहां कितनी मुश्किल हो रही थी।' उन्होंने धोनी पर लगाम लगाए रखने के लिये अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।