फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंभीर के निशाने पर AUS क्रिकेट बोर्ड, बोले- 'बगावत करने के जुर्म में खिलाड़ियों पर निकाली खुन्नस'

Fri, 30 Mar 2018 10:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
gautam gambhir support steve smith after one year ban in case of ball tempering
गौतम गंभीर

बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर लगे बैन को क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने गलत ठहराया है। इस कड़ी में अब टीम इंडिया के बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम भी जुड़ गया है।

gautam gambhir support steve smith after one year ban in case of ball tempering
Steve Smith
गंभीर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के पक्ष में एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट कर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पर निशाना साधा है। इन ट्वीट्स में गंभीर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिए गए फैसले को गलत ठहराया है।
gautam gambhir support steve smith after one year ban in case of ball tempering
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

गौतम गंभीर ने गुरुवार स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के खिलाफ लगे आरोपों को गलत करार देते हुए ट्वीट में लिखा, 'क्या इन दोनों को वेतन बढ़ाने के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बगावत करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir support steve smith after one year ban in case of ball tempering
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

अपने दूसरे ट्वीट में गंभीर ने लिखा, 'अपनी गलती को स्वीकार करते वक्त स्मिथ के पिता भी उनके साथ खड़े रहे। उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए मुझे दुख है। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने जुर्म कबूल करने की हिम्मत की है। हालांकि मुझे लगता है कि उन्हें बहुत छोटे जुर्म के लिए बड़ी सजा दी गई है।'



 

विज्ञापन
gautam gambhir support steve smith after one year ban in case of ball tempering
Steve Smith

गंभीर ने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'मैं शायद भावुक हो रहा हूं लेकिन, स्टीव स्मिथ मुझे धोखेबाज नजर नहीं आता। आपके बारे में नहीं जानता, लेकिन मैं उसे ऐसे कैप्टन के रूप में देखता हूं जो अपने देश और अपनी टीम के लिए उस मैच को जीतना चाहता था। हां, उसके तरीकों पर सवालिया निशान है, लेकिन मैं उस पर भ्रष्ट का ठप्पा नहीं लगाऊंगा।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed