फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने संन्यास को लेकर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, फैंस को नहीं आएगा पसंद

Thu, 21 Dec 2017 03:10 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir Says Still Motivated to Perform, No Mood to Call it Quits
गौतम गंभीर

टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने नेशनल टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद छोड़ी नहीं है। गंभीर का मानना है कि वह अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जरूर वापस आयेंगे।

Gautam Gambhir Says Still Motivated to Perform, No Mood to Call it Quits
गौतम गंभीर - फोटो : Hindustan Times

गंभीर ने सामाचार एजेंसी 'पीटीआई' से बातचीत में कहा, 'मुझे केवल अपनी काबिलियत पर भरोसा है। मुझे लगातार रन बनाना है। इसलिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरुरी है। यह साल मेरे लिए कोई खास नहीं है, मैंने पिछले साल भी एक ही बात को ध्यान रखते हुए प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि रन बनाना आपके नियंत्रण में हैं और उसे आप कर सकते हो। आप उन चीजों को नियंत्रित नहीं कर सकते जो आपके हाथ में नहीं हैं।'

Gautam Gambhir Says Still Motivated to Perform, No Mood to Call it Quits
गौतम गंभीर

36 साल के गंभीर ने कहा, 'मैं पिछले साल जो कर रहा था, इस साल उससे अलग कुछ नहीं कर रहा। मेरा आत्मविश्वास बिलकुल पहले जैसा ही और जब मुझे लगेगा कि मैं यह सब महसूस नहीं कर पा रहा हूँ, तो उस दिन मैं संन्यास ले लूंगा। मुझे चयनकर्ताओं से बात करने की जरूरत नहीं है। मेरा काम बस रन बनाना है और अभी मेरा ध्यान केवल इसी बात पर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir Says Still Motivated to Perform, No Mood to Call it Quits
गौतम गंभीर

गौरतलब है कि गंभीर दिल्ली की टीम का नियमित हिस्सा हैं, जिसने इस साल 10 साल के बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई। गंभीर भले ही फिलहाल चयनकर्ताओं की नजर में नहीं हों, लेकिन मौजूदा सत्र में वह बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं और यह दिल्ली की सफलता के कारणों में से एक है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Says Still Motivated to Perform, No Mood to Call it Quits
गौतम गंभीर - फोटो : twitter

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में गंभीर ने दिल्ली के लिए खेलते हुए 632 रन बनाये हैं, जिसमें 2 अर्धशतक और 3 शानदार शतक शामिल है। गंभीर ने बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 127 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को एक पारी व 26 रनों से जीत दिलाई। मालूम हो कि इससे पहले दिल्ली ने आखिरी बार रणजी का फाइनल साल 2008 में गंभीर की कप्तानी में खेला था। गौतम गंभीर ने पिछले दो साल से दिल्ली के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पिछले साल अपने उम्दा प्रदर्शन की बदौलत उन्हें टीम इंडिया में वापस बुलाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed