फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: द्रविड़ के हेड कोच के पद पर बने रहने पर गंभीर की प्रतिक्रिया आई सामने, KKR में लौटने पर कही यह बात

Wed, 29 Nov 2023 03:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Nov 2023 03:51 PM IST
सार

बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी कहा कि हाल ही में संपन्न विश्व कप के बाद अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के साथ सार्थक चर्चा की और सर्वसम्मति से कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। इस पर गौतम गंभीर ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir On extension for Rahul Dravid as head coach of Team India and On returning KKR IPL 2024
गंभीर ने द्रविड़ पर प्रतिक्रिया दी है - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच बने रहेंगे। बीसीसीआई ने बुधवार को सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए उनके इस पद पर बने रहने की घोषणा की। साथ ही बाकी कोचिंग स्टाफ के भी कार्यकाल को बढ़ाया गया है। यानी विक्रम राठौर बल्लेबाजी कोच, पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी और टी दिलीप फील्डिंग कोच के पद पर बने रहेंगे। इस पर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने द्रविड़ और बीसीसीआई के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

गंभीर ने द्रविड़ को लेकर क्या कहा?

Gautam Gambhir On extension for Rahul Dravid as head coach of Team India and On returning KKR IPL 2024
गौतम गंभीर और टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के अनुबंध विस्तार पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, 'यह अच्छी बात है क्योंकि टी20 विश्व कप नजदीक है और आप पूरे सपोर्ट स्टाफ को बदलना नहीं चाहते हैं और यह अच्छी बात है। यह अच्छी बात है कि राहुल द्रविड़ ने पद पर बने रहने को स्वीकार कर लिया है। उम्मीद है कि हम विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाए रखेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे।' 

बीसीसीआई ने द्रविड़ के पद पर बने रहने का एलान किया

Gautam Gambhir On extension for Rahul Dravid as head coach of Team India and On returning KKR IPL 2024
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी कहा कि हाल ही में संपन्न विश्व कप के बाद अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के साथ सार्थक चर्चा की और सर्वसम्मति से कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। बोर्ड भारतीय टीम को तैयार करने में द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है और उनकी असाधारण व्यावसायिकता की सराहना करता है। बोर्ड एनसीए के प्रमुख और स्टैंड-इन हेड कोच के रूप में उनकी अनुकरणीय भूमिकाओं के लिए वीवीएस लक्ष्मण की भी सराहना करता है। अपनी प्रसिद्ध ऑन-फील्ड साझेदारियों की तरह द्रविड़ और लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मिलकर काम किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर में वापसी पर गंभीर ने क्या कहा?

Gautam Gambhir On extension for Rahul Dravid as head coach of Team India and On returning KKR IPL 2024
गंभीर और नीतीश राणा - फोटो : IPL
वहीं, गंभीर को हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपना मेंटर नियुक्त किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा- मैं वहां वापस जा रहा हूं जहां बहुत सारी भावनाएं, पसीना, कड़ी मेहनत थी। वह सभी यादें वापस आ रही हैं। यह एक नई शुरुआत है और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। केकेआर मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि बंगाल के लोगों से मुझे जो प्यार मिला है, उसे चुकाने का समय आ गया है। गंभीर इससे पहले पिछले दो सीजन (2022 और 2023) तक लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर रहे थे। 
विज्ञापन

केकेआर के मेंटर बनेंगे गंभीर

Gautam Gambhir On extension for Rahul Dravid as head coach of Team India and On returning KKR IPL 2024
शाहरुख के साथ गंभीर - फोटो : ट्विटर @KKRiders
लखनऊ उनके रहते हुए दोनों सीजन में अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रही थी, लेकिन कभी फाइनल में नहीं पहुंच सकी। हालांकि, इस सीजन लखनऊ को छोड़ वह उस टीम के मेंटर बने जहां उन्होंने कई वर्षों तक कप्तानी की है और अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया है। केकेआर के साथ उन्होंने कप्तान के रूप में दो खिताब (2012, 2014) जीते हैं। गंभीर अब केकेआर में बतौर मेंटर हेड कोच चंद्रकांत पंडित और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर काम करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed