टीम इंडिया के बल्लेबाज गौतम गंभीर उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो स्लेजिंग करने में कभी पीछे नहीं रहे। स्टेडियम के अंदर हो या बाहर, गंभीर अपने फैंस के बीच स्लेज करने को लेकर काफी लोकप्रिय रहे हैं। विराट कोहली से लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी तक गंभीर, विश्व के दिग्गज क्रिकेटरों से उलझते दिखे।
गौतम गंभीर बोले, इस स्टार खिलाड़ी को स्लेज करने में सबसे ज्यादा मजा आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्सवल्लाह के हवाले से रिपोर्ट है कि आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गंभीर से उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसे उन्हें स्लेज करने में सबसे ज्यादा मजा आया। दिल्ली के बल्लेबाज ने सभी को हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का नाम लिया। गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी वॉर्न का सामना नहीं किया, लेकिन यह पूछने पर कि उन्हें स्लेज करना क्यों पसंद है तो बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि दोनों आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।
गंभीर ने एक घटना को याद किया जब सौरव गांगुली और वॉर्न के बीच आईपीएल में विवाद हो गया था। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने वॉर्न को स्लेज किया जब उनकी टीम का मुकाबला लेग स्पिनर की टीम के खिलाफ हुआ। गंभीर ने कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा मजा शेन वॉर्न को स्लेज करने में आया। मैंने इंटरनेशनल मैच में उनके खिलाफ कभी नहीं खेला, लेकिन आईपीएल के दौरान मैंने उन्हें काफी स्लेज किया।'
गौतम गंभीर ने सौरव गांगुली और वॉर्न के बीच आईपीएल के दौरान हुए विवाद की घटना को भी याद किया। टूर्नामेंट के शुरुआती एडिशन में गांगुली ने वॉर्न की टीम राजस्थान रॉयल्स के एक फील्डर के कैच लेने पर सवाल खड़े किए थे। इन सवालों से परेशान शेन वॉर्न ने गांगुली को खरीखोटी सुनाना शुरू कर दी। गांगुली भी पीछे नहीं रहे और दोनों को बहसबाजी करते हुए देखा गया।
गंभीर ने बताया कि जब हमारी टीम का मैच वॉर्न के खिलाफ हुआ तो मुझे ध्यान था कि गांगुली वाली बात उन्हें अच्छे से समझाना है। खब्बू बल्लेबाज ने अपने शब्दों को ध्यान करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि मैंने वॉर्न को कहा था, 'अगली बार सही व्यक्ति को अपना संदेश देना', गांगुली को बोलकर अच्छा नहीं किया।'