फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: DD के कप्तान गौतम गंभीर ने इस अंदाज में दिए संन्यास लेने के संकेत

Fri, 06 Apr 2018 02:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir gives indication about his retirement in media interaction
गौतम गंभीर

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज और आईपीएल इतिहास के आइकॉनिक खिलाड़ियों में से एक गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। गंभीर ने के नेतृत्व में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है। इस टूर्नामेंट में उनका निजी प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है।

gautam gambhir gives indication about his retirement in media interaction
gautam gambhir

आईपीएल-11 की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी, जिसमें गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभालेंगे। हाल ही में हेमंत दुआ, गौतम गंभीर और रिकी पोंटिंग ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से दोबारा खेलने को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। 

gautam gambhir gives indication about his retirement in media interaction
gautam gambhir - फोटो : twitter

गंभीर ने ध्यान दिलाया कि वह भाग्यशाली हैं, जिन्होंने अपना आईपीएल करियर DD के साथ शुरू किया और अब वह दोबारा इसका हिस्सा हैं। मगर उन्होंने अपने शब्दों के साथ ही संकेत दिए कि वह जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही यह भी कहा कि आईपीएल-11 जरूरी नहीं कि उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir gives indication about his retirement in media interaction
gautam gambhir

गंभीर ने कहा, 'इस साल आईपीएल के लिए DD में वापसी के बाद मैंने कहा था, 'आप भाग्यशाली हो कि जिसके साथ करियर के साथ शुरुआत की, उसी के साथ संन्यास लेने का मौका मिले।' मैं भाग्यशाली हूं कि DD में वापसी कर सका, जहां से करियर की शुरुआत की थी। मगर इसका मतलब यह नहीं कि यह मेरे करियर का आखिरी सीजन है।'

विज्ञापन
gautam gambhir gives indication about his retirement in media interaction
रिकी पोंटिंग

वहीं कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, 'मेरी कोशिश टीम को प्रोत्साहित करने की रहेगी। मैं सकारात्मक माहौल बनाए रखने की कोशिश करूंगा। हमारे ड्रेसिंग रूम में 25 खिलाड़ी होंगे। वह भाग्यशाली हैं कि DD का हिस्सा हैं और उन्हें इसे समझना होगा। जब भी उन्हें खेलने का मौका मिले तो वह टीम को जीत दिलाने के लिए खेले। यही इस टीम की जरुरत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed