सलमान खान को जोधपुर कोर्ट द्वारा पांच साल जेल की सजा होने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सलमान पर इनमें करीब 1000 करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं। लेकिन आइए आपको बताते हैं कि सलमान कब-कब सलाखों के पीछे गए।
4 बार में 17 दिन जेल, 3 कस्टडी, जानिए क्या है सलमान की 20 साल से आज तक की कहानी
दूसरी बार
10-15 अप्रैल (2006)
लोअर कोर्ट ने सलमान को घोड़ा फार्म हाउस शिकार प्रकरण में 6 साल की सजा सुनाई। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था।
तीसरी बार
26-31 अगस्त (2007)
सेशन कोर्ट द्वारा लोअर कोर्ट की सजा की पुष्टि की गई, जिसके बाद सलमान जेल गए। हालांकि इसके बाद वह जमानत पर छूट भी गए थे।
चौथी बार
5 अप्रैल 2018
गुरुवार को सजा से पहले सुबह 11 बजे काली शर्ट और चश्मा पहन सलमान बॉडीगार्ड शेरा के साथ जोधपुर कोर्ट पहुंचे। सजा के बाद जब पुलिस के घेरे में कोर्टरूम से बाहर आए तो चश्मा उतर चुका था। चेहरे पर भारी तनाव और आंखों में आंसू भी दिखे। फिर सलमान ने गर्दन झुका ली ताकि कैमरे पर उनके भाव न दिख सकें।
5 अप्रैल- जेल पहुंचने पर
जब जेल पहुंचे तो आरएसी द्वारा दोनों हाथ उठवा कर तलाशी ली गई। सलमान के चेहरे पर गुस्से के भाव साफ दिख रहे थे और शर्ट भी बाहर निकली हुई थी।