फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर के वो 5 बयान, जिन पर छिड़ गई थी पूरे देश में बड़ी बहस

Fri, 22 Mar 2019 01:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 22 Mar 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir 5 most controversial statements before joins bjp for lok sabha election 2019
gautam gambhir

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरने का फैसला कर लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले गंभीर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। यूं तो दुनिया उन्हें एक महान क्रिकेटर के रूप में जानती है, लेकिन कई सामाजिक मुद्दों पर भी गंभीर की गंभीरता खुलकर लोगों के सामने आई है। आइए जानते हैं उनके 5 ऐसे बयानों के बारे में जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।


 

gautam gambhir 5 most controversial statements before joins bjp for lok sabha election 2019
गौतम गंभीर

पुलवामा आतंकी हमले के बाद गंभीर ने वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर कहा था, 'अगर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल खेलना पड़े, तो भी हमें उस मैच को नहीं खेलना चाहिए। मैं मानता हूं कि हमारा देश इसके लिए भी तैयार होगा। हमें अपने फैसलों पर यू-टर्न नहीं लेना चाहिए जैसा कि समाज के कुछ धड़ों से आवाज आनी शुरू हो चुकी है कि हमें खेल और राजनीति की एकसाथ तुलना नहीं करनी चाहिए।'

gautam gambhir 5 most controversial statements before joins bjp for lok sabha election 2019
गौतम गंभीर भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई

भारतीय सेना के प्रति क्रिकेटर गौतम गंभीर का लगाव जगजाहिर है। अक्सर कश्मीर के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले गौतम गंभीर  जम्मू कश्मीर के एक नेता पर तंज कसते हुए कहा था कि उनके पास एक समाधान है, जो भी राजनेता कश्मीर में अपने परिवार के साथ बिना किसी सुरक्षा के दुर्गम इलाके में एक हफ्ता बिताएगा, उसे ही 2019 में चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर अकेले नहीं, इन क्रिकेटर्स ने भी मारी राजनीति में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir 5 most controversial statements before joins bjp for lok sabha election 2019
gautam gambhir

गंभीर ने एक बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वायु प्रदूषण और डेंगू को लेकर जमकर लताड़ा लगाई थी। उन्होंने केजरीवाल पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपके झूठे वादों की वजह से दिल्ली की पीढ़ियां धुएं में जी सांस ले रही है। 

विज्ञापन
gautam gambhir 5 most controversial statements before joins bjp for lok sabha election 2019
gautam gambhir

गंभीर ने केजरीवाल और AAP को टैग कर आगे लिखा था, 'हमारी पीढ़ियां आपके झूठे वादों के कारण धुएं में जी रही हैं। आपके पास डेंगू और प्रदूषण को रोकने के लिए एक साल का
 वक्त था, दुख की बात है कि आपने दोनों में से किसी को नियंत्रित नहीं किया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed