{"_id":"577649644f1c1b943479aba3","slug":"full-story-on-cricketer-s-filmy-carrier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी पर्दे पर ठुमके लगा भी चुके हैं संदीप पाटिल और सुनील गावस्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिल्मी पर्दे पर ठुमके लगा भी चुके हैं संदीप पाटिल और सुनील गावस्कर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Jul 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
Club
- फोटो : youtube.com
क्रिकेट से सिनेमा का सफर करने वालों की लिस्ट में नया नाम ब्रेट ली का है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रहे ली अब जल्द ही बॉलीवुड में अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे। वह बॉलीवुड की एक फिल्म 'अनइंडियन' में हीरो के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में वह अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी के साथ रोमांस भी करते नजर आएंगे।
क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और
ऐसे सितारे लोगों में खासकर क्रिकेट से जुड़े लोग फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से किस कदर प्रभावित होते हैं, उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारत में रोमांस के मैदान पर क्रिकेट और सिनेमा की जुगलबंदी दशकों से चल रही है।
क्रिकेटर से हीरो बनने की यह कहानी कोई नई नहीं है। ब्रेट ली से पहले भी कई क्रिकेटरों ने रुपहले पर्दे पर अपना जलवा दिखाया है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटरों की भरमार है। हम आपको ऐसे कई क्रिकेटरों के फिल्मी सफर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट के बाद सिल्वर स्क्रीन पर अपना रुमानी अंदाज दिखाया।
क्रिकेटर से हीरो बनने की यह कहानी कोई नई नहीं है। ब्रेट ली से पहले भी कई क्रिकेटरों ने रुपहले पर्दे पर अपना जलवा दिखाया है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटरों की भरमार है। हम आपको ऐसे कई क्रिकेटरों के फिल्मी सफर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट के बाद सिल्वर स्क्रीन पर अपना रुमानी अंदाज दिखाया।
क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और
ब्रेट ली से तुरंत पहले क्रिकेट से फिल्मी पर्दे पर आने वाला सबसे बड़ा नाम एस श्रीसंत का है। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम इंडिया और क्रिकेट से दूर कर दिए जाने के बाद श्रीसंत ने बड़े पर्दे की ओर रुख किया। श्रीसंत ने पूजा भट्ट की फिल्म 'काबारेट' और 'बिग पिक्चर' काम किया है। 'काबारेट' में वह नकारात्मक भूमिका में दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और
- फोटो : youtube.com
संदीप पाटिल, भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम है। वह क्रिकेट के मैदान पर और मैदान के बाहर बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पाटिल टीम इंडिया के कोच रहे। इसके बाद वह केन्या और ओमान टीम के मुख्य कोच भी बने। 27 सितंबर, 2012 को संदीप भारतीय क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता बन गए।
क्रिकेट के इतर पाटिल भी रुपहले पर्दे की चमक से खुद को दूर नहीं कर सके और वह भी इसके आकर्षण में घिर गए। उन्होंने 1985 में 'कभी अजनबी थे' में चर्चित अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के ऑपोजिट काम किया। पाटिल के अलावा इस फिल्म में एक और भारतीय क्रिकेटर दिखाई दिए और वह हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज सैयद कीरमानी। इस फिल्म में कैरेबियाई क्रिकेटर क्लाइव लॉयड भी थे।
क्रिकेट के इतर पाटिल भी रुपहले पर्दे की चमक से खुद को दूर नहीं कर सके और वह भी इसके आकर्षण में घिर गए। उन्होंने 1985 में 'कभी अजनबी थे' में चर्चित अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के ऑपोजिट काम किया। पाटिल के अलावा इस फिल्म में एक और भारतीय क्रिकेटर दिखाई दिए और वह हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज सैयद कीरमानी। इस फिल्म में कैरेबियाई क्रिकेटर क्लाइव लॉयड भी थे।
विज्ञापन
क्रिकेट से सिनेमा का सफर, ब्रेट ली से पहले भी आए कई और
- फोटो : youtube.com
भारतीय क्रिकेट के 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर ने मैदान पर कई ऐतिहासिक पारियां खेली है। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले दुनिया के पहले टेस्ट क्रिकेटर हैं। साथ ही वह 2005 तक सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (34) लगाने वाले बल्लेबाज थे जिनका रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा।
क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले गावस्कर ने नवंबर, 1987 को अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगा दिया। संन्यास लेने के बाद उन्होंने 'सावली प्रेमाची' नाम की मराठी फिल्म में काम किया लेकिन यह फिल्म गावस्कर के होने के बावजूद हिट नहीं हो सकी। इसके बाद वह सुपरहिट हिंदी फिल्म 'मालामाल' (1988) में गेस्ट की भूमिका में दिखाई दिए।
फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने एक गाना भी गाया है जो मराठी भाषा में है। क्रिकेट और निजी जिंदगी से जुड़ा यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था।