फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घायल हुई आधी टीम इंडिया, किसी के घुटने में चोट तो कोई मैदान पर गिरकर हुआ बाहर

Tue, 04 Feb 2020 07:34 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 04 Feb 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
From Rohit Sharma to Shikhar Dhawan These Players who Ruled Out from New Zealand Tour
टीम इंडिया के चोटिल खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उसे एक चीज बेहद ही परेशान कर रही है और वो है चोट। टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा चोटिल होकर बाहर हो गए थे। अब खबर आई है कि रोहित शर्मा वन-डे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कई और दिग्गज भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम मैनजमेंट के लिए खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना सिरदर्द बनता जा रहा है। 

From Rohit Sharma to Shikhar Dhawan These Players who Ruled Out from New Zealand Tour
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा

माउंट मोनगानुई में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 में बल्लेबाजी के दौरान पिंडली में लगी चोट से रोहित शर्मा पूरे न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं। रोहित के बाहर होने के कारण टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। 

From Rohit Sharma to Shikhar Dhawan These Players who Ruled Out from New Zealand Tour
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई

इशांत शर्मा

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। टखने में लगी चोट की वजह से वह कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शिरकत नहीं करेंगे। रणजी ट्रॉफी के दौरान विदर्भ के खिलाफ दिल्ली के लिए खेल रहे इशांत को टखने में चोट लग गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From Rohit Sharma to Shikhar Dhawan These Players who Ruled Out from New Zealand Tour
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

भुवनेश्वर कुमार

चोट से जूझ रहे भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लंदन में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी हुई है और वह स्वदेश लौटने के बाद नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे।

विज्ञापन
From Rohit Sharma to Shikhar Dhawan These Players who Ruled Out from New Zealand Tour
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे। इससे पहले वह टी-20 और वन-डे सीरीज में भी नहीं शामिल किए गए थे। पिछले साल अक्तूबर में हार्दिक के लोअर बैक की सर्जरी लंदन में हुई थी। जिससे वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में उबर रहे थे, लेकिन वह एक बार फिर से एनसीए के मुख्य फिजियो आशीष कौशिक के साथ लंदन जा रहे हैं। यहां स्पाइनल सर्जन डॉक्टर जेम्स एलीबॉन उनकी जांच करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed