इंडियन टी-20 लीग को शुरू हुए दो हफ्ते से अधिक हो गए हैं। लीग में अब तक कुल 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 250 से अधिक छक्के लग चुके हैं। छक्के लगाने के मामले में इस वक्त विंडीज के 3 खिलाड़ी टॉप में चल रहे हैं। 25 छक्के तो अकेले कोलकाता के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने ही जड़ दिए हैं।
{"_id":"5caf4310bdec2213f10def60","slug":"from-gayle-to-russell-5-caribbean-players-who-were-destructuve-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गेल से रसेल तक, वो 5 कैरेबियाई खिलाड़ी जो इस बार IPL 2019 में मचा रहे हैं धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल से रसेल तक, वो 5 कैरेबियाई खिलाड़ी जो इस बार IPL 2019 में मचा रहे हैं धमाल
Thu, 11 Apr 2019 07:07 PM IST
Rajeev Rai
राजीव राय, नई दिल्ली
राजीव राय, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 11 Apr 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
गेल-रसेल
- फोटो : अमर उजाला
गेल
क्रिस गेल
पंजाब की तरफ से सलामी बल्लेबाजी कर रहे क्रिस गेल ने मुंबई के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया। 39 साल की उम्र में भी गेल की रनों और लंबे-लंबे छक्के मारने की भूख खत्म नहीं हुई है। इन्होंने मुंबई के खिलाफ 3 चौके और 7 छक्के की मदद से मात्र 36 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली।
गेल ने इस सीजन में अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में 158.15 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होने 18 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। गेल ने अब तक दो अर्धशतक भी जड़े हैं।

रसेल
- फोटो : social media
आंद्रे रसेल
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में कोई नाम अगर चर्चा का विषय है तो वो है कोलकाता की तरफ से खेल रहे आंद्रे रसेल। इन्होने अभी तक खेले गए 6 मुकाबलों में 212.39 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए हैं। इस दौरान रसेल ने 17 चौके और 25 छक्के जड़े हैं। रसेल का औसत भी 128.50 का है और ये अब तक दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
गेंदबाजी में भी रसेल ने अपनी टीम के लिए 5 विकेट निकाले हैं।

pollard
कीरोन पोलार्ड
मुंबई की तरफ से खेल रहे ऑलराउंडर पोलार्ड की शुरुआत इस सीजन में सही नहीं रही, लेकिन धीरे-धीरे इन्होने भी लय पकड़ ली। रोहित के चोटिल होने की वजह से पोलार्ड ने पंजाब के खिलाफ टीम का जिम्मा संभाला। बल्लेबाजी में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 3 चौके, 10 छक्के की मदद से मात्र 31 गेंदों में 83 रन बना डाले। इससे पहले इन्होने हैदराबाद के खिलाफ भी मात्र 26 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए थे।
अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में पोलार्ड ने 194.56 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होने 7 चौके और 17 छक्के जड़े हैं और एक अर्धशतक भी बनाया है।

सुनील नरेन
सुनील नरेन
कोलकाता की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करने वाले ऑलराउंडर नरेन को इस बार कुछ मैचों में ओपनिंग करने का मौका नहीं मिला। लेकिन बाद में वो फिर से अपने स्थान पर वापस बल्लेबाजी करने उतरे और अपने मनपसंद अंदाज में गेंदबाजों की खबर ली। नरेन ने अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में 185.89 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 9 चौके और 6 छक्के जड़े हैं।
नरेन ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मात्र 25 गेंदों में 47 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में भी नरेन ने 8 की इकॉनमी से 5 मैचों में 3 विकेट निकाले हैं।