फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा- आईसीसी बंद करे डे-नाइट टेस्ट!

Tue, 22 Aug 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 22 Aug 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistani Captain Asif Iqbal wants the ICC to stop Day-Night Test Cricket 
डे नाइट टेस्ट - फोटो : sky sports
मॉर्डन क्रिकेट में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब क्रिकेट के सबसे पुराने और सबसे बड़े फॉर्मेट पर भी पड़ रहा है। टेस्ट क्रिकेट में भी हाल के दिनों में कई बड़े बदलाव हुए हैं खासकर उन्हें डे-नाइट फॉर्मेट में पिंग बॉल के साथ खेला जाना। पारंपरिक रूप से इस्तेमाल की जाने वाले रेड बॉल की जगह पिंग बॉल का इस्तेमाल खिलाड़ियों की विजिबिलिटी को ध्यान में रखकर किया गया। हालांकि कई पूर्व खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट के पारंपरिक स्वरूप में बदलाव किए जाने का विरोध किया। इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आसिफ इकबाल का नाम भी जुड़ गया है।

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा- आईसीसी बंद करे डे-नाइट टेस्ट!

Former Pakistani Captain Asif Iqbal wants the ICC to stop Day-Night Test Cricket 
डे-नाइट टेस्ट
आसिफ ने डे नाइट टेस्ट को बंद करने की वकालत करते हुए कहा, मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट के पारंपरिक स्वरूप से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। इसके साथ-साथ डे-नाइट टेस्ट को भी बंद करना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट विशिष्ट है। हमने टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन, पॉन्टिंग, हॉटन, कुक, रिचर्ड्स, लारा, हनीफ मोहम्मद, यूनिस खान, गावस्कर, तेंदुलकर, संगाकारा, जयवर्धने, पोलक, स्मिथ, टर्नर औ विलियमसन जैसे खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते देखा है। इन खिलाड़ियों ने पांच दिवसीय क्रिकेट के पारंपरिक स्वरूप के साथ बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। 

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा- आईसीसी बंद करे डे-नाइट टेस्ट!

Former Pakistani Captain Asif Iqbal wants the ICC to stop Day-Night Test Cricket 
पिंक बॉल - फोटो : Wikipedia
हालांकि 74 वर्षीय दिग्गज टेस्ट क्रिकेट में घटती प्रतिस्पर्धा को लेकर भी चिंतित हैं। उनका मानना है आईसीसी को टेस्ट क्रिकेट से होने वाली आमदनी को वनडे और टी-20 से होने वाली आमदनी से तुलना नहीं करनी चाहिए। आसिफ ने कहा, टेस्ट क्रिकेट अभी भी दुनियाभर में बहुत पॉपुलर है, लेकिन डर इस बात का है कि टेस्ट क्रिकेट ज्यादा रेवेन्यु जनरेट नहीं कर पा रहा है। ऐसे में उन्हें ये याद रखना चाहिए कि पहले उसे टी-20 या वनडे क्रिकेट के साथ कंप्टीशन नहीं करना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा- आईसीसी बंद करे डे-नाइट टेस्ट!

Former Pakistani Captain Asif Iqbal wants the ICC to stop Day-Night Test Cricket 
इंग्लैंड काउंटी - फोटो : kia oval
आसिफ ने कहा, टीवी की मांग रिजल्ट ओरिएंटेड क्रिकेट है और उन्हें इस तरह की ज्यादा क्रिकेट भी मिल रही है। ये आईसीसी और क्रिकेट बोर्ड की आमदनी का जरिया भी बन रहा है। मुझे लगता है कि उस पैसे का उपयोग क्रिकेट को बचाए रखने के लिए करना चाहिए। टेस्ट मैच के लिए टिकटों के दाम कम करने चाहिए जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्टेडियम में जाकर मैच देख सकें। 
विज्ञापन

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा- आईसीसी बंद करे डे-नाइट टेस्ट!

Former Pakistani Captain Asif Iqbal wants the ICC to stop Day-Night Test Cricket 
मोहाली स्टेडियम में भारत और इंगलैंड के बीच मैच
आज कल देखा जा रहा है कि टेस्ट मैच खेल के पांचवें और अंतिम दिन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में टेस्ट मैचों को 5 दिवसीय से घटाकर 4 दिवसीय करने की भी चर्चा हो रही है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में 53 विकेट हासिल करने वाले आसिफ ने कहा कि वो इस निर्णय के खिलाफ हैं कि आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसी नई टीमों को 4 दिवसीय टेस्ट में शामिल होना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed