भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के लिए इस्तेमाल किए गए जातिसूचक शब्द पर माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी और कहा ,'मैंने अनजाने में लोगों की भावनाओं को आहत किया। मुझे इसका दुख है।'
FIR दर्ज होने के बाद युवराज ने मांगी माफी, चहल के लिए किया था जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवी ने लिखा, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करता। मैंने लोगों की भलाई के लिए जिंदगी जी है और आगे भी ऐसे ही जीना चाहता हूं। मैं जीवन की गरिमा में विश्वास करता हूं और बिना किसी अपवाद के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करता हूं।
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था। हालांकि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे इसका खेद है।’
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) June 5, 2020
दरअसल कोरोना की वजह से लगे देशव्यापी लॉकडाउन में कई क्रिकेटर सोशल मीडिया के जरिए लाइव चैट कर एक-दूसरे से मस्ती-मजाक कर रहे थे। ऐसे ही एक लाइव वीडियो में रोहित शर्मा और युवराज सिंह चैट कर रहे थे और तभी कुलदीप और चहल की बात होने लगी, उसीपर बातों बातों में युवराज ने चहल के लिए एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया।
हालांकि उस समय इसपर किसी का ध्यान नहीं गया लेकिन कुछ समय बाद वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने युवराज की इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं देखते-देखते 'युवराज सिंह माफी मांगो' ट्रेंड करने लगा। मामला इतना आगे बढ़ गया कि इसे लेकर हरियाणा में युवराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई और मामला दर्ज कराया गया।
अब जब युवराज ने सार्वजनिक तौर पर सभी से माफी मांग ली है तो उम्मीद है कि वे कानूनी विवाद से बच जाएंगे।