फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने कहा, हार्दिक के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है यह सीरीज

Mon, 06 Aug 2018 11:11 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
former aus captain Ian Chappell says Hardik Pandya can learn more from Ben Stokes in this series
हार्दिक पांड्या

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि यदि हार्दिक पंड्या मौजूदा सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स की गेंदबाजी से सीख लेता है और यह सीरीज इस आलराउंडर के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। चैपल के साथ ही मानना है कि पंड्या को वर्तमान लाइन अप में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। 


 

former aus captain Ian Chappell says Hardik Pandya can learn more from Ben Stokes in this series
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो में अपने कालम में लिखा, 'टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी आलराउंडर की खोज का काम अब भी प्रगति पर है लेकिन हार्दिक पंड्या ने कोहली के साथ अपनी महत्वपूर्ण साझेदारी में अपने निसंदेह कौशल के साथ दृढता और अनुशासन दिखाया।' 
 

former aus captain Ian Chappell says Hardik Pandya can learn more from Ben Stokes in this series
इयान चैपल

चैपल ने कहा, 'हो सकता है कि नंबर छह पर उतारने से उनका बल्लेबाजी में आत्मविश्वास बढ़े और अगर वह गेंदबाजी में स्टोक्स के प्रयासों से सीख ले सकता है तो फिर यह सीरीज इस प्रतिभाशाली आलराउंडर के करियर के लिये मील का पत्थर साबित हो सकती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
former aus captain Ian Chappell says Hardik Pandya can learn more from Ben Stokes in this series
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

गौरतलब है कि एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में तो कुछ खास प्रदर्श नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में उन्होंने टीम इंडिया को भरसक मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश की। दूसरी पारी में उन्होंने कप्तान विराट के साथ मिलकर 29 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने पहली पारी में 22, जबकि दूसरी पारी में डटकर 31 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में 10 ओवर में 46 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर सके, जबकि दूसरी पारी में उन्हें गेंदबाजी नहीं दिया गया।

विज्ञापन
former aus captain Ian Chappell says Hardik Pandya can learn more from Ben Stokes in this series
virat kohli celebration

बता दें कि टीम इंडिया को पहले टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हैं। दोनों टीमों के बीड अब अगला मुकाबला लॉर्ड्स में 9 अगस्त से खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed