{"_id":"5b6707624f1c1b31388b4d61","slug":"mike-brearley-says-joe-root-not-as-good-a-batsman-as-virat-kohli-but-thoughtful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कोहली से ज्यादा समझदार हैं रूट, पर उनकी तरह बेहतरीन बल्लेबाज नहीं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'कोहली से ज्यादा समझदार हैं रूट, पर उनकी तरह बेहतरीन बल्लेबाज नहीं'
Mon, 06 Aug 2018 11:11 AM IST
भाषा, बर्मिंघम
भाषा, बर्मिंघम
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट-रूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली का मानना है कि टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट विराट कोहली की तरह बेहतरीन बल्लेबाज नहीं है लेकिन 'समझदार खिलाड़ी' है, जिसे अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वी की तरह अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूत है।
2 of 5
माइक ब्रेयरली
ब्रेयरली ने पीटीआई से कहा, 'कोहली की तुलना में रूट की अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की दर कम है लेकिन मुझे लगता है कि रूट भी अच्छे बल्लेबाज है और मैं उसे अच्छा करना देखना चाहता हूं। वह अलग है एक शानदार बल्लेबाज और बहुत समझदार। वह कोहली की तरह अच्छा बल्लेबाज नहीं है लेकिन सोचने समझने वाला खिलाड़ी है।'
3 of 5
virat 100
ब्रेयरली ने कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हुए कहा कि ऐसा उनकी आक्रामकता के कारण है। कोहली ने पहले टेस्ट में 149 और 51 रन की पारी खेली लेकिन भारतीय टीम इस करीबी मुकाबले को 31 रन से हार गयी। ब्रेयरली ने हालांकि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने पर कोहली की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कोहली दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और जिस बल्लेबाज का औसत तीनों प्रारूप में 50 से ज्यादा का है वह शानदार खिलाड़ी होगा। वह किसी भी परिस्थिति में खेल सकता है। रूट भी ऐसा ही है लेकिन जो बात कोहली को अलग बनाती है वह है अर्धशतक को शतक में बदलने की काबिलियत।'
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli 100
उन्होंने कहा, 'किसी भी हार से दर्द होता है लेकिन कोहली इस हार से काफी कुछ सीखेंगे। कोहली के लिए टेस्ट की यह हार सीखने वाली होगी। इससे उनके लिए चीजें आसान होगी (क्योंकि अब टीम से उम्मीदें कम होगी)। इस भारतीय टीम में हार ना मानने का जज्बा है खास कर उनकी गेंदबाजी आक्रमण में, और मुझे लगता है ऐसा कोहली के नेतृत्व के कारण है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।