फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मिथ-वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट के लिए एक और बुरी खबर, बैन लगाने के बाद अब और सख्त हुई क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Wed, 11 Apr 2018 04:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Five new faces on CA contract list, No room for David Warner and Steve Smith
बॉल टेंपरिंग का जिन्न सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम के तत्कालिक कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर को 1-1 साल और केमरन बेनक्राफ्ट को 9 महीने बैन की सजा दी थी। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को आईपीएल से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब तीनों के लिए एक और बुरी खबर आई है। 
Five new faces on CA contract list, No room for David Warner and Steve Smith
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए केंद्रीय अनुबंध में निलंबित पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर के अलावा केमरन बेनक्रॉफ्ट को शामिल नहीं किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर 2018.19 सत्र के लिए 20 खिलाड़ियों को अनुबंध दिए हैं। इनमें पांच नए खिलाड़ी शामिल हैं।
Five new faces on CA contract list, No room for David Warner and Steve Smith
- फोटो : file
स्मिथ, वॉर्नर सरीखे दिग्गजों के अलावा तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड, स्पिनर एडम जांपा , हरफनमौला हिल्टन कार्टराइट और विकेटकीपर मैथ्यू वेड को भी अनुबंध में जगह नहीं मिली। अनुबंध पाने में सफल रहने वालों में 5 नए चेहरे हैं, जिनमें तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, एंड्रयू टाय के अलावा हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और विकेटकीपर एलेक्स कारे अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five new faces on CA contract list, No room for David Warner and Steve Smith
स्टीव स्मिथ पर लगे एक साल के बैन के बाद नए टेस्ट कप्तान नियुक्त किए गए टिम पेन और सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श की भी कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में वापसी हुई है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में गेंद से बेनकाफ्ट को छेड़छाड़ करते रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट  ने सारे आरोपों को कबूला था।
विज्ञापन

अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची

Five new faces on CA contract list, No room for David Warner and Steve Smith
एस्टन एगर, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, पीटर हैंडस्कॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, मिशेल मार्श, टिम पेन, मैट रेनशॉ, जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाय.
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed