{"_id":"5ac0fdc44f1c1bce618b4c84","slug":"five-best-chennai-super-kings-and-mumbai-indians-encounters-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL FlashBack: मुंबई-चेन्नई के बीच 5 सबसे रोमांचक मैच, जब थम गई दर्शकों की सांसें ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL FlashBack: मुंबई-चेन्नई के बीच 5 सबसे रोमांचक मैच, जब थम गई दर्शकों की सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में दोनों टीमों ने पिछले कुछ सालों में 24 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस 13 बार जीतने में सफल रही। दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। आइये नजर डालते हैं दोनों टीम के बीच हुए 5 कांटों के टक्कर मुकाबलों परः-
22 अप्रैल 2011
2 of 6
मुंबई इंडियंस
- फोटो : File
इस सीजन के 25वें मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला कांटे की टक्कर का हुआ था। इस मैच में रोहित शर्मा (87) रन की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 8 रनों से हराया था। वहीं, मुंबई की तरफ से हरभजन सिंह ने 5 विकेट लिए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
23 अप्रैल 2008
3 of 6
मैथ्यू हेडन
- फोटो : File
साल 2008 में खेले गए 8वें मुकाबले में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से मात दी थी। सीएसके की टीम ने निर्धारित ओवरों में 208 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 202 रन बना सकी। सीएसके की तरफ से मैथ्यू हेडन ने 46 गेंदों में 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 मई 2014
4 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : File
इस सीजन के 33वें मुकाबले में सीएके ने मुंबई को 4 विकेट से करारी मात दी थी। मुंबई ने निर्धारित ओवरों में 157 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सीएसके ने 160 रन बनाकर मैच जीत लिया था। रविचन्द्रन अश्विन ने 3 विकेट झटके थे। अंतिम ओवरों में सीएके को 11 रन की जरुरत थी, जबकि मुंबई की तरफ से किरोन पोलार्ड गेंदबाजी कर रहे थे। इस मैच में धोनी ने ओवर के तीसरे गेंद में छक्का जड़कर मैच जिताया था।
विज्ञापन
8 मई 2015
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : File
इस सीजन के 43वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 6 विकेट से हराया था। सीएसके ने निर्धारित ओवरों में 158 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई में 159 रन बनाकर मैच जीत लिया था। दरअसल, अंतिम 2 ओवरों में मुंबई को 30 रन की दरकार थी। क्रिज पर हार्दिक पांड्या और अंबाती रायुडू मौजूद थे। दोनों ने शानदार पारी खेलकर मुंबई को जीत दिलाई थी। पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।