वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला शतक अपने 79वें वनडे मैच में बनाया था। ये साल था 1994 और उनका पहला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था जब उन्होंने 130 गेंदों में 110 शतक बनाए थे। सचिन ने इसके बाद कभी मुड़कर नहीं देखा और वनडे में 49 शतक बना डाले।
पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पिछले कुछ सालों में जिस तरह की बल्लेबाजी की है उसने उन्हें दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है। 25 साल के विलियमसन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2010 में भारत के विरुद्ध की थी और अब तक 97 वनडे खेलकर कुल 8 शतक अपने नाम कर चुके हैं।
विलियमसन आजकल तीसरे नंबर या ओपनिंग में बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। जिस तरह की वह क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए वह भविष्य में कई शतक अपने नाम कर सकते हैं। अगर वह अगले 13 साल और क्रिकेट खेल गए तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका टीम के युवा क्रिकेटर क्विंटन डी कॉक की उम्र अभी महज 23 साल है। वह शतक जड़ने में बड़े सहज मालूम पड़ते हैं। उन्होंने अब तक कुल 69 वनडे मैच खेले हैं और 11 शतक जड़ दिए हैं। उनके नाम एक सीरीज में 3 शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी है।
बाएं हाथ के बल्लेबाज डी कॉक मे बेहद प्रतिभा दिखाई देती है साथ ही वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आते हैं ऐसे में उनके पास शतक जड़ने के मौके भी ज्यादा हैं। उनकी उम्र और निरंतरता को देखते हुए वह सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक और प्रबल दावेदार हैं।
पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड
एबी डीविलियर्स: एबी डीविलियर्स ने पिछले कुछ सालों में जिस स्तर की क्रिकेट खेली है उसने उनके अपार टैलेंट को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में अनोखा काम किया है। 32 साल के डीविलियर्स अब तक वनडे में कुल 24 शतक जड़ चुके हैं। इनमें 14 शतक डीविलियर्स ने 2011 से 2016 के बीच जड़े हैं। ये बताता है कि डीविलियर्स आजकल शतकों के पीछे किस तरह से हाथ धोकर पड़े हुए हैं।
जाहिर है कि डीविलियर्स की उम्र को देखते हुए वह निकट भविष्य में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना तो कतई नहीं बना रहे हैं। जिस स्पीड से डीविलियर्स शतक बना रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें अगर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रबल दावेदार न माना जाए तो इसे बेमानी कहेंगे।
पांच बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड
हाशिम अमला:
साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भारतीय मूल के क्रिकेटर हाशिम अब तक कुल 23 वनडे शतक अपने नाम कर चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि इन शतकों में से 13 शतक उन्होंने 2013 से 2016 के बीच ही बना डाले हैं।
अमला की उम्र 33 साल है। लेकिन जिस स्पीड से वह शतक बना रहे हैं उसे देखते हुए वह भी सचिन तेंदुलकर को टक्कर दे सकते हैं। जिस तरह से वह क्रिकेट खेल रहे हैं उसे देखते हुए जरूर अमला 2023 विश्व कप खेलने के बारे में विचार कर रहे होंगे और अगर ऐसा होता है तो जरूर सचिन का यह बड़ा रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकता है।