फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह ने किसानों के लिए किया ट्वीट, पिता पहले दे चुके हैं विवादित बयान

Thu, 04 Feb 2021 05:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Feb 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh Asks India To Unite To Solve Farmer Crisis
योगराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

किसानों और केंद्र सरकार के बीच चले आ रहे घमासान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक बार फिर अपनी बात रखी है। हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि वह शांतिपूर्ण परिणाम के लिए पूरी तरह आशाविंत है। युवी ने ट्वीट किया, 'भारत के गौरवांवित नागरिक होने के नाते चलिए हम सब इस मुश्किल हालात में साथ खड़े रहे। ऐसी कोई परेशानी नहीं होती, जिसका सामाधान नहीं निकल सकता। हमारे किसान देश के अन्नदाता है और मैं आश्वसत हूं कि जल्द ही शांतिपूर्ण हल निकल आएगा।

Cricketer Yuvraj Singh Asks India To Unite To Solve Farmer Crisis
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अपना घर-द्वार छोड़कर सड़क पर आंदोलन में बैठे किसानों के चलते युवराज सिंह ने अपना जन्मदिन भी नहीं मनाया था। 12 दिसंबर को वह 39 साल के हुए थे। तब भी उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'इस साल मैं अपना जन्मदिन मनाने की बजाय हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा हैं।'

 
Cricketer Yuvraj Singh Asks India To Unite To Solve Farmer Crisis
किसानों को संबोधित करते योगराज सिंह - फोटो : फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसानों के समर्थन में युवराज के पिता योगराज सिंह ने हिंदू धर्म और हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सिंघु बॉर्डर जाकर धरने को संबोधित करते हुए इस बयान पर काफी विवाद मचा था। युवी ने पिता की उस टिप्पणी पर से खुद को पूरी तरह अगल-थलग भी कर लिया था। इस बीच सचिन तेंदुलकर-रोहित शर्मा समेत कई क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया पर अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh Asks India To Unite To Solve Farmer Crisis
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया के जरिए भारत पर निशाना साधने की कोशिश की। इसके बाद से भारत के तमाम दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिए हैं। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा असहमति के वक्त में हम सभी एकजुट रहें। कोच शास्त्री ने कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है। इसे हम बातचीत से सुलझा लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed