फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: 'अगर आप उन्हें टीम में नहीं भी चुन सकें...', गावस्कर ने विश्व कप के लिए विराट-रोहित की नई भूमिका बताई

Thu, 11 Jan 2024 04:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Jan 2024 04:53 PM IST
सार

रोहित और विराट दोनों नवंबर 2022 में पिछली बार इस फॉर्मेट में भारत के लिए खेले थे और अब वह से फिर से वापसी कर रहे हैं। टी20 विश्व कप में इन दोनों के टीम में चयन को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं।

विज्ञापन
'Even if you can't select them in team...', Sunil Gavaskar explains Virat, Rohit new role for T20 World Cup
रोहित, गावस्कर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने तक रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 करियर पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे। किसी को नहीं पता था कि रोहित और विराट ने खुद टी20 से आराम लेने का फैसला किया है या फिर चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 विश्व कप के प्लान से बाहर कर दिया है। हालांकि, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद अब रोहित की बतौर कप्तान टीम में वापसी हुई है, जबकि विराट भी बतौर बल्लेबाज खेलते दिखेंगे।


रोहित और विराट दोनों नवंबर 2022 में पिछली बार इस फॉर्मेट में भारत के लिए खेले थे और अब वह से फिर से वापसी कर रहे हैं। टी20 विश्व कप में इन दोनों के टीम में चयन को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं, लेकिन सुनील गावस्कर ने इन दोनों खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में उनका प्रदर्शन साधारण रहने पर भी दोनों को टीम में जगह दी जा सकती है।
'Even if you can't select them in team...', Sunil Gavaskar explains Virat, Rohit new role for T20 World Cup
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि टी20 विश्व कप में रोहित और विराट का अनुभव महत्वपूर्ण होगा और यही कारण है कि उन्हें टूर्नामेंट के लिए चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आईपीएल फॉर्म महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह मौजूदा फॉर्म होगी। अफगानिस्तान सीरीज जनवरी में है। विश्व कप जून में है। इसलिए मार्च, अप्रैल और मई में जिसकी भी फॉर्म अच्छी है, उसे पहले ध्यान में रखा जाना चाहिए, उस प्रदर्शन पर विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही मैं यह भी कहूंगा कि भले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली का आईपीएल साधारण हो, लेकिन वे वहां रन बनाते हैं, आप हर मैच में रन नहीं बना सकते, लेकिन मान लीजिए कि वे 14 में से पांच मैचों में अच्छा योगदान देते हैं, तो आपको उनके अनुभव का लाभ उठाना होगा और आप शायद उन्हें टीम में चुन सकते हैं।
'Even if you can't select them in team...', Sunil Gavaskar explains Virat, Rohit new role for T20 World Cup
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं यह भी कहूंगा कि यह लीग से हटकर सुझाव है। अगर आप उन्हें उनके अनुभव के कारण अंतिम 14-15 में नहीं चुन सकते तो आप उन्हें भी टीम के साथ ले जा सकते हैं। अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली डगआउट में होते हैं, तो कल्पना कीजिए कि टीम का आत्मविश्वास क्या होगा।' मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को कहा कि कोहली 'निजी कारणों' से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे। द्रविड़ ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान तीन मैचों की सीरीज के अगले दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे और यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा गुरुवार को सीरीज के पहले मैच में भारत के लिए पारी का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Even if you can't select them in team...', Sunil Gavaskar explains Virat, Rohit new role for T20 World Cup
रोहित शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित और कोहली दोनों 14 महीने बाद टी20 प्रारूप में वापसी कर रहे हैं। कोहली ने आखिरी बार नवंबर 2022 में छोटे प्रारूप में खेला था, उनका आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सेमीफाइनल हार थी। रोहित ने भी तब ही पिछली बार टी20 खेला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed