फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट कोहली नहीं है दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ऐसा करने से उनपर बनेगा दबाव' 

Mon, 06 Aug 2018 04:33 PM IST
भाषा, बर्मिंघम
भाषा, बर्मिंघम Updated Mon, 06 Aug 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
England coach Trevor Bayliss says viart kohli is not worlds best batsman 
virat kohli

इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि मेजबान गेंदबाज अगर मौजूदा टेस्ट सीरीज में बाकी भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में कामयाब रहे तो विराट कोहली पर दबाव बनाया जा सकता है। बेलिस ने पत्रकारों से कहा, 'विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नहीं है लेकिन उसके काफी करीब है। पहली और दूसरी पारी में उसने शानदार प्रदर्शन किया। हम भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाजों पर दबाव बना सके तो उस पर दबाव बनेगा।'

England coach Trevor Bayliss says viart kohli is not worlds best batsman 
इंग्लैंड कोच ट्रेवर बेलिस

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमारे लिये कोई फर्क है। हमारे पास भी ऐसे कुछ खिलाड़ी है जिनकी टीम में जगह पक्की नहीं है और इससे जो रूट तथा जानी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव बनता है।' गौरतलब है कि भारत को यहां पहले टेस्ट में 31 रन से पराजय झेलनी पड़ी लेकिन कोहली ने पहली पारी में शतक और दूसरी में अर्धशतक बनाया । 
 

England coach Trevor Bayliss says viart kohli is not worlds best batsman 
इंग्लैंड कोच ट्रेवर बेलिस

बेलिस ने कहा, 'पहले टेस्ट में चारों पारियों में विकेट गिरे और सभी बल्लेबाज जूझते नजर आए। कोहली भी जो मुझे नहीं लगता कि शुरूआत में सहज थे। यह बल्लेबाजी के लिये काफी कठिन विकेट था।' उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अपनी गलतियों से सबक लेगी और उनकी टीम भी स्पिनरों के खिलाफ अपनी कमजोरी पर काम करके उतरेगी। भारतीय टीम बेहतरीन है लेकिन उनके कुछ बल्लेबाजों को मूविंग गेंद पर दिक्कत होती है। मुझे यकीन है कि वे इस पर काम करके अगले मैच में उतरेंगे और हम स्पिनरों के खिलाफ अपने प्रदर्शन पर मेहनत करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
England coach Trevor Bayliss says viart kohli is not worlds best batsman 
बेन स्टोक्स

पब में एक झगड़े को लेकर आरोपों पर जवाब देने के लिए बेन स्टोक्स आज ब्रिस्टल में सुनवाई का सामना करेंगे। इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को विकल्प के तौर पर रखा है। वोक्स की वापसी के बारे में उन्होंने कहा, 'क्रिस ने नेट्स पर अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने कुछ टी-20 मैच खेले और वह पूरी तरह से मैच फिट हैं।' उन्होंने आर अश्विन की इस बात से इत्तेफाक जताया कि ड्यूक्स गेंद इस समय टेस्ट क्रिकेट के लिये सर्वश्रेष्ठ है। 

विज्ञापन
England coach Trevor Bayliss says viart kohli is not worlds best batsman 
team india test

उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ इसलिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं चुनेंगे कि वे सभी दाहिने हाथ के खिलाड़ी हैं। अश्विन बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को। हम आपस में बात करेंगे कि उसका सामना बेहतर तरीके से कैसे किया जाए। इंग्लैंड के लिए चिंता का सबब स्लिप में उसकी कैचिंग भी होगी। डेविड मालान ने स्लिप में कुछ कैच छोड़े। कोच ने कहा, 'हमारे पास स्लिप के बेहतरीन फील्डर हैं । जोस बटलर टीम में आये हैं और वह उम्दा फील्डर हैं। कीटोन जेनिंग्स के बारे में भी यही बात कही जा सकती है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed