क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का सिक्का इन दिनों खूब चल रहा है। एक तरफ जहां मंगलवार को इंग्लैंड की मेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे का सर्वोच्च स्कोर (481/6) बनाने का रेकॉर्ड अपने नाम किया था, तो वहीं अगले ही दिन इंग्लैंड वूमेंस टीम ने टी-20 क्रिकेट में ऐसा ही एक रिकॉर्ड बना डाला।
2 of 5
england women cricket team
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉन्टन में 3 विकेट पर 250 रनों सर्वोच्च स्कोर बनाया। त्रिकोणीय टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया और इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने 3 विकेट गंवाकर 250 रन बना दिए। इंग्लैंड की तरफ से टैमी ब्यूमॉन्ट ने 52 गेंदों पर 116 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं डैनी वॉट ने 36 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।
3 of 5
england women cricket team
दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। इसके बाद कैथरीन ब्रंट ने 16 गेंदों पर 42 रनों धमाकेदार पारी खेली। वहीं नैट स्कीवर ने 15 गेंदों पर 33 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 6 विकेट पर 129 रन ही बना सकी और उसे इस मैच में 121 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
4 of 5
england women cricket team
ब्यूमॉन्ट ने टी20 इंटरनैशनल में अपने पहले शतक में 18 चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने 47 गेंदों पर शतक लगाया, जो महिलाओं की टी-20 का दूसरा सबसे तेज शतक है। महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज सेंचुरी दक्षिण अफ्रीका के डीनड्रा डॉटिन (38 गेंद) के नाम है जो उन्होंने 2010 में बनाई थी।
5 of 5
england women cricket team
इससे पहले न्यूजीलैंड की महिला टीम ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी ट्राई सीरीज में सर्वाधिक स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के खोकर 216 रन बनाए थे, जिसे अगले ही मैच में इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया।