फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs IND: राहुल ने लॉर्ड्स में ठोका शतक, इस मामले में की सहवाग की बराबरी, बनाए कई रिकार्ड्स

Fri, 13 Aug 2021 01:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 13 Aug 2021 01:05 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल ने कई उपलब्धियां अपने नाम की। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स के मैदान में शतक ठोका।

विज्ञापन
ENG vs IND: KL Rahul smashes century at lords cricket ground, breaks records joins the elite list of Virender sehwag
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल ने कई उपलब्धियां अपने नाम की। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स के मैदान में शतक ठोका। वह दिन का खेल खत्म होने पर 127 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने अपनी शतकीय पारी के साथ ही रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया। 



राहुल लॉर्ड्स पर टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के तीसरे सलामी बल्लेबाज बने। यह राहुल का टेस्ट क्रिकेट में छठा और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक भी था। इस शतक के साथ ही राहुल ने बतौर ओपनर वीरेंदर सहवाग के एशिया के बाहर चार टेस्ट शतक लगाने की बराबरी कर ली। इस मामले में दिग्गज सुनील गावस्कर 15 शतकों के साथ शीर्ष पर कायम हैं।  

ENG vs IND: KL Rahul smashes century at lords cricket ground, breaks records joins the elite list of Virender sehwag
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI

बात करें राहुल की पारी की तो उन्होंने मार्क वुड की गेंद पर चौके के साथ सैकड़ा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का भी लगाया। राहुल ने मैच में धीमी शुरूआत की थी और 137 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन रोहित के आउट होने के बाद राहुल ने अपना गियर बदला और फिर तेजी से अपने छठे शतक को पूरा किया। 

ENG vs IND: KL Rahul smashes century at lords cricket ground, breaks records joins the elite list of Virender sehwag
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : social media

राहुल ने रोहित के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की और कई रिकॉर्ड बनाए। रोहित (83) और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 126 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों की जोड़ी ने वीनू मांकड़ और पंकज राय की 106 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ा। रोहित-राहुल तीसरी भारतीय सलामी जोड़ी है जिसने लॉर्ड्स में किसी टेस्ट में 100 से अधिक रन जोड़े हैं। यही नहीं, यह पांचवीं बार है जब भारतीय सलामी जोड़ी ने एशिया से बाहर किसी टेस्ट में 20 से ज्यादा ओवर की बल्लेबाजी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ENG vs IND: KL Rahul smashes century at lords cricket ground, breaks records joins the elite list of Virender sehwag
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI

बता दें कि राहुल के लिए यह सीरीज अभी तक शानदार रही है। चोटिल मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जगह पर प्लेयिंग XI में शामिल किए गए राहुल ने नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में भी 84 रन बनाए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed