लाहौर में होने वाले पाकिस्तानी सुपर लीग के फाइनल में खेलने से तमाम विदेशी खिलाड़ियों ने इंकार कर दिया है। पहले से संकट में जूझ रही पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के लिए इस नई समस्या से निपटना आसान नहीं होगा।
इन विदेशी खिलाडि़यों में केविन पीटरसन, नाथन मैकलुक, ल्यूक राइट जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। आगे की स्लाइड्स में जाने इन खिलाडियों ने आखिर क्यों पाकिस्तानी सुपर लीग के फाइनल में खेलने से इंकार कर दिया।
पाकिस्तानी सुपर लीग के दूसरे संस्करण के सभी मैच यूनाइटेड अरब अमीरात(यूएई) में खेला गया लेकिन अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने इसका फाइनल लाहौर में कराने का फैसला लिया है। यह पहली बार होगा जब पाकिस्तानी सुपर लीग का फाइनल पाकिस्तान में खेला जाएगा।
फाइनल पाकिस्तान में होगा, यह घोषणा सुनते ही विदेशी खिलाड़ियों ने इसमें खेलने से इंकार कर दिया। विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान में अपनी सुरक्षा को लेकर चितिंत है जिसके चलते उन्होंने फाइनल में नहीं खेलने का फैसला लिया।
इन विदेशी खिलाड़ियों में केविन पीटरसन, टाइमल मिल्स, ल्यूक राइट, नाथन मैकलुकम जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल है।
बता दें कि वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल की तर्ज पर 2016 में पाकिस्तानी सुपर लीग की शुरुआत की थी। पाकिस्तानी सुपर लीग का यह दूसरा संस्करण है।