फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या पुणे में हल हो गई 2015 विश्वकप के बाद से चल रही टीम इंडिया की परेशानी

Thu, 26 Oct 2017 02:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 26 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
does team india's search for no 4 ends in pune with dinesh Karthik
दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेट टीम ने पुणे में न्यूजीलैंड को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 6 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। सीरीज में हार जीत का फैसला अब कानपुर में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मैच के परिणाम पर टिका है। लेकिन लगता है कि सीरीज में जीत हार के अलावा टीम इंडिया की 2015 विश्वकप के बाद से चली आ रही एक बड़ी समस्या का समाधान पुणे वनडे में हो गया। 

क्या पुणे में हल हो गई 2015 विश्वकप के बाद से चल रही टीम इंडिया की परेशानी

does team india's search for no 4 ends in pune with dinesh Karthik
दिनेश कार्तिक - फोटो : bcci

भारतीय टीम 2015 विश्वकप के बाद से नंबर चार के लिए बल्लेबाज की तलाश कर रही है लेकिन उसकी ये तलाश पुणे वनडे से पहले तक जारी थी। मुंबई वनडे तक टीम इंडिया इस क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए 10 खिलाड़ियों को आजमा चुकी थी लेकिन उसकी ये परेशानी जस की तस बनी रही। लेकिन ऐसा लगता है कि पुणे में चार नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर इस समस्या का समाधान कर दिया है। 

क्या पुणे में हल हो गई 2015 विश्वकप के बाद से चल रही टीम इंडिया की परेशानी

does team india's search for no 4 ends in pune with dinesh Karthik
दिनेश कार्तिक - फोटो : ESPN
पुणे वनडे में चार नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कार्तिक ने अपनी 64वीं एकदिवसीय पारी में नाबाद 64 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत दिलाई। अंत में उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी थे जिनसे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था लेकिन आज तक टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। लेकिन पुणे में उनकी मैच्योर पारी को देखकर ऐसा लगा कि वो अब हाथ आए इस मौके हो खाली नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या पुणे में हल हो गई 2015 विश्वकप के बाद से चल रही टीम इंडिया की परेशानी

does team india's search for no 4 ends in pune with dinesh Karthik
युवराज सिंह - फोटो : E
2015 विश्वकप के बाद टीम इंडिया के लिए चार नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कार्तिक 11वें खिलाड़ी  हैं। उनसे पहले युवराज सिंह, केदार जाधव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, विराट कोहली, मनोज तिवारी, एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे को टीम मैनेजमेंट इस क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आजमा चुका है। सबसे ज्यादा 9 मौके युवराज सिंह को मिले लेकिन वो इस पायदान पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। 
विज्ञापन

क्या पुणे में हल हो गई 2015 विश्वकप के बाद से चल रही टीम इंडिया की परेशानी

does team india's search for no 4 ends in pune with dinesh Karthik
एम एस धोनी - फोटो : twitter
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चार नंबर पर बल्लेबाजी करने के इच्छुक हैं। लेकिन श्रीलंका दौरे के बाद टीम प्रबंधन एक बार फिर उन्हें फिनिशर की भूमिका में ही देखना चाहता है। इसलिए उनके बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया। 2019 विश्वकप में भी धोनी को फिनिशर की भूमिका ही निभानी होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed