अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पहले पदार्पण करने के बाद टीम से लगातार अंदर-बाहर होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के खेल की चर्चा होती रहती है। ऐसे में वह खुद को टीम के लिए ‘प्रासंगिक’ मानते हैं।
2 of 6
dinesh karthik rishabh pant
विश्व कप के लिए युवा ऋषभ पंत की जगह उनके चयन को लेकर सवाल उठे थे। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विकेट के पीछे 33 वर्षीय कार्तिक को बेहतर बताते हुए इस चर्चा को विराम देने की कोशिश की।
कार्तिक ने कहा, ‘अगर परिवार और दोस्तों की दुआएं मेरे साथ नहीं होती तो मैं अभी तक खेल नहीं पाता। अच्छा या बुरा, अगर लोग आपके बारे में बात कर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आप प्रासंगिक बने हुए हैं। यह देखना काफी सुकून देता है कि मैं इतने वर्षों के बाद भी प्रासंगिक बना हुआ हूं। टीम का हिस्सा होने के लिए अब भी मेहनत कर रहा हूं।’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं चुने जाने पर वह हैरान थे। हांलाकि उन्हें विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की आखिरी सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली जिसके बाद से विश्व कप के लिए उनके चुने जाने पर संशय बन गया।
उन्होंने कहा,‘मैं आश्चर्यचकित था (ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर) लेकिन मुझे भरोसा था और आखिरी में मुझे पिछले दो साल के प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। मैंने विभिन्न क्रमों पर बल्लेबाजी की है और मुझे सफलता भी मिली है। लेकिन मेरे लिए पिछले प्रदर्शन को देखना जरूरी नहीं, मेरे लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है और मुझे अब वहां खेलने का मौका मिला है।