दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी की बदौलत निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से मात दी। फाइनल के हीरो रहे दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया।
टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रनों की दरकार थी। ऐसे में कार्तिक ने कवर्स के ऊपर से फ्लैट छक्का लगाकर लगातार सीरीज जीतने के विजय अभियान को बचाया। इसके अलावा भी फाइनल मैच में कई ऐसे ऐतिहासिक लम्हे देखने को मिले, जिन्हें शायद कभी कोई क्रिकेट फैन भुला पाएगा।
शार्दुल ठाकुर का बेहतरीन कैच
2 of 6
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में बेहद लाजवाब कैच पकड़ा। यह क्रिकेट के अब तक के सबसे बेहतरीन कैचों में शुमार हो गया है। युजवेंद्र चहल की गेंद पर तमीम इकबाल ने स्ट्रेट पर जोरदार शॉट लगाया था, लेकिन ठाकुर ने ऐन मौके जबर्दस्त फील्डिंग कर न सिर्फ विपक्षी टीम को छह रन लेने से रोका बल्कि तमीम इकबाल को भी मैदान से चलता किया।
चहल की फिरकी
3 of 6
युजवेंद्र चहल
- फोटो : bcci
बांग्लादेश की पारी का पांचवां, छठा और सांतवां ओवर टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहा। इन तीनों ओवर्स में बॉल टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के हाथों में थी। चहल ने अपने इस शानदार स्पेल में एक के बाद एक लगातार तीन खिलाड़ियों को शिकार बनाया। उन्होंने पहले तमीम इकबाल, फिर सौम्य सरकरा और उसके बाद मुश्फिकुर रहीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
उनाडकट की तेजी
4 of 6
Jaydev Unadkat
- फोटो : BCCI
18वें ओवर में बाग्लादेश का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 145 रन था। ऐसे में 19वां ओवर डालने आए जयदेव उनाडकट ने बांग्लादेश की टीम बड़ा नुकसान पहुंचाया। 19वें ओवर में उनाडकट ने सिर्फ 3 रन देकर बांग्लादेश के दो अहम खिलाड़ियों को शिकार बनाया। इसमें 48 गेंदो पर 75 रन की पारी खेलने वाले साबीर रहमान का विकेट भी शामिल है। हालांकि आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर ने 18 रन लुटा दिए।
रोहित का काउंटर अटैक
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : file
टीम इंडिया के पहले दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पारी को खूब संभाला। शिखर धवन (10) और सुरेश रैना (0) के आउट होने के बाद रोहित ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने नजमुल इस्लाम के एक ही ओवर में चार चौके और एक छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। फाइनल मैच में कप्तान रोहित ने 42 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली।