फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनेश कार्तिक 12 साल बाद चुने गए मैन ऑफ द मैच, 8 बॉल खेलकर ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Mon, 19 Mar 2018 05:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
dinesh karthik break brad hodge record of played 8 balls and gets man of the match
दिनेश कार्तिक - फोटो : file

निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जिस तरह से दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया, उसे लेकर हर तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है। कार्तिक ने इस मैच में  महज 8 गेदें खेलते हुए 29 रन की तूफानी पारी खेली और बांग्लादेश के मुंह से जीत को छीनकर टीम इंडिया के पाले में डालने में कामयाब रहे। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना भी गया। 

dinesh karthik break brad hodge record of played 8 balls and gets man of the match
दिनेश कार्तिक

इन सबके बावजूद जो सबसे रोचक तथ्य रहा वह यह है कि कार्तिक सिर्फ 8 बॉल खेलकर मैन ऑफ द मैच पाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इसके अलावा आखिरी गेंद पर 5 या इससे अधिक रन की जरुरत होने पर छक्का मारने वाले पहले खिलाड़ी बने। 

dinesh karthik break brad hodge record of played 8 balls and gets man of the match
ब्रैड हॉज - फोटो : file

कार्तिक से पहले 8 बॉल पर 21 रन की नाबाद पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच चुने जाने का कीर्तिमान उनसे पहले ऑस्ट्रे्लिया के बल्लेबाज ब्रैड हॉज के नाम रहा था। हॉज ने 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि यह मैच बारिश से बाधित होने के कारण महज 7-7 ओवरों की ही था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dinesh karthik break brad hodge record of played 8 balls and gets man of the match
रामनरेश सरवन - फोटो : file

इन दोनों से पहले टी20 में सबसे कम गेंद खेलकर मैन ऑफ द मैच चुने जाने का कारनामा वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ कर चुके हैं। बारिश से बाधित इस मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें सरवन ने 9 बॉल खेलते हुए नाबाद 19 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। 

विज्ञापन
dinesh karthik break brad hodge record of played 8 balls and gets man of the match
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक अपने टी20 करियर में 12 साल बाद मैन ऑफ द मैच चुने गए। कार्तिक ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशल में डेब्यू  किया था और 31 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनको इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed