Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Dhoni's 'trump card': CSK bowler Prashan Solanki action similar to Shane Warne, bowling like Warne, troubled Ravindra Jadeja during Practice session, watch VIDEO
{"_id":"623a357815e93e5eb923ca00","slug":"dhoni-s-trump-card-csk-bowler-prashan-solanki-action-similar-to-shane-warne-bowling-like-warne-troubled-ravindra-jadeja-during-practice-session-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी का 'ट्रंप कार्ड': सीएसके के इस बॉलर का एक्शन शेन वॉर्न जैसा, गेंदबाजी भी उनके जैसी, जडेजा भी हो गए परेशान, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी का 'ट्रंप कार्ड': सीएसके के इस बॉलर का एक्शन शेन वॉर्न जैसा, गेंदबाजी भी उनके जैसी, जडेजा भी हो गए परेशान, देखें VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 23 Mar 2022 09:22 AM IST
सार
सीएसके के यू-ट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में सोलंकी अपनी घातक लेग स्पिन गेंद पर रवींद्र जडेजा को खूब परेशान करते दिखे। गेंदबाजी में उनको मिले टर्न को देखकर फैन्स को वॉर्न की याद आई।
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2022: प्रशांत सोलंकी और शेन वॉर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
आईपीएल 2022 के शुरू होने में अब तीन दिन का समय रह गया है। 26 मार्च को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इससे पहले दोनों टीमें प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत चेन्नई के सभी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं।
इस दौरान टीम इंट्रा स्क्वॉड बनाकर मैच भी खेल रही है। चेन्नई के ऐसे ही प्रैक्टिस करने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सीएसके का एक युवा क्रिकेटर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मुंबई का लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी है।
2 of 4
प्रशांत को टिप्स देते धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके ने मेगा ऑक्शन में प्रशांत सोलंकी को एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। ऐसे में प्रैक्टिस सेशन के दौरान सोलंकी अपनी करिश्माई गेंदबाजी से खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं। सोलंकी की खास बात यह है कि उनका एक्शन बिलकुल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिनर शेन वॉर्न से मिलता जुलता है। सोशल मीडिया पर फैन्स सोलंकी को धोनी का 'शेन वॉर्न' भी कह रहे हैं।
सीएसके के यू-ट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में सोलंकी अपनी घातक लेग स्पिन गेंद पर रवींद्र जडेजा को खूब परेशान करते दिखे। गेंदबाजी में उनको मिले टर्न को देखकर फैन्स को वॉर्न की याद आई, जिनका हाल ही में थाईलैंड में निधन हो गया था। सोलंकी को देखकर सीएसके के फैन्स को भरोसा है कि इस बार यह लड़का आईपीएल में बड़ा नाम करेगा।
कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सोलंकी की तस्वीर भी शेयर की थी। सीएसके ने कैप्शन में लिखा था- 'वॉर्न-इंग': हमने ये एक्शन पहले भी देखा है। (WARNE-ING: We’ve all seen this before!)
सोलंकी महज 21 साल के हैं। उन्होंने मुंबई के लिए पिछले साल पुड्डुचेरी के खिलाफ लिस्ट-ए डेब्यू किया था। सोलंकी ने अब तक नौ लिस्ट-ए मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं। 48 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।