फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी को प्रैक्टिस करने से रोका, फैन ने सेल्फी लेने के बाद कुछ किया ऐसा...

Wed, 30 Aug 2017 07:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 30 Aug 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
dhoni practice session disrupts as fan enter to take selfie with him
एमएस धोनी - फोटो : PTI

महेंद्र सिंह धोनी उन भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं, जो श्रीलंका में काफी लोकप्रिय हैं। ऑटो रिक्शा के ड्राईवर से लेकर किराने की दुकान के स्टाफ तक, सभी धोनी को एक्शन में देखना चाहते हैं, लेकिन कोई टीम इंडिया को जीतते हुए नहीं देखना चाहता। दुर्भाग्यवश श्रीलंकाई फैंस को अब तक निराशा ही हाथ लगी है क्योंकि मौजूदा सीरीज में उन्हें अपनी टीम को एक भी मैच में जीत दर्ज करते हुए नहीं देखा है।

dhoni practice session disrupts as fan enter to take selfie with him
विराट धोनी - फोटो : SELF

धोनी ने दूसरे और तीसरे वन-डे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबारकर जीत दिलाई। धोनी के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का चौथा मैच गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

dhoni practice session disrupts as fan enter to take selfie with him
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ESPN

बहरहाल, धोनी की दीवानगी श्रीलंका में बहुत है और इसका नजारा सोमवार को भी देखने को मिला, जब उन्हें एक फैन ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान सेल्फी लेने के लिए अभ्यास करने से रोक दिया। धोनी अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने के लिए मैदान पहुंचे जो बारिश के कारण आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। एक फैन ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मैदान में प्रवेश किया और धोनी के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई। फैन ने पहले रोहित शर्मा को धोनी समझा, लेकिन ओपनर ने धोनी की तरफ इशारा करके फैन की मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhoni practice session disrupts as fan enter to take selfie with him
एमएस धोनी के साथ कुलदीप यादव - फोटो : PTI

इसके बाद वो फैन पूर्व भारतीय कप्तान के पास गया और बल्लेबाजी से रोककर उनके साथ सेल्फी ली। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। किसी ने उस व्यक्ति को कुछ नहीं कहा जबकि उसने अभ्यास सत्र रुकवाकर धोनी के साथ सेल्फी ली। इसके बाद धोनी ने विनम्रता से उस व्यक्ति को जाने के लिए कहा। फैन ने अपने आदर्श धोनी से हाथ मिलाया। भारतीय सपोर्ट स्टाफ ने उस व्यक्ति को ग्राउंड के बाहर भेजा जबकि टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

विज्ञापन
dhoni practice session disrupts as fan enter to take selfie with him
एमएस धोनी-अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI

बाद में पता चला कि यह फैन आर प्रेमदासा स्टेडियम के स्टाफ सदस्यों में से एक है और उसे ग्राउंड में आसानी से जाने की अनुमति प्राप्त थी। हालांकि, इसका कोई असर धोनी पर नहीं पड़ा और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी व स्पिनरों की गेंदों पर आकर्षक शॉट्स लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed